Purv Kalik Kriya | पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा एवं उदाहरण

Purv Kalik Kriya
Purv Kalik Kriya

Purv Kalik Kriya | पूर्वकालिक क्रिया

इस लेख में आज हम पूर्वकालिक क्रिया (Purv Kalik Kriya ) की परिभाषा एवं उदाहरण के बारे में बात करने वाले हैं। पूर्वकालिक क्रिया, क्रिया का एक अंश है जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है।

लेकिन यह एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में प्रत्येक अभ्यार्थियों को जानकारी होना अति आवश्यक है, खास कर उन लोगों को जो हिन्दी विषय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं, और जानते हैं पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं और पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण क्या है

पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं

हिंदी व्याकरण में पूर्वकालिक क्रिया का मतलब होता है पूर्ण होने वाली क्रिया यानी कि भली-भांति युक्त होना जिन्हें आसान शब्दों में संपन्न क्रिया भी कहा जा सकता है। अक्सर आपने देखा होगा की हिंदी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई ऐसे वाक्य होते हैं, जिनमें प्रायः दो क्रियाएं एक साथ इस्तेमाल की गई होती है।

वाक्य में मौजूद इन दोनों क्रियाओं में से कोई भी एक क्रिया पहले पूर्ण होती है और दूसरी क्रिया पहले क्रिया के बाद होती है। हिंदी व्याकरण के अनुसार पहले पूर्ण हुई क्रिया को ही पूर्वकालिक क्रिया (Purv Kalik Kriya ) कहा जाता है।

 जैसे कि –

  • वह व्यक्ति खाकर सोता है।
  • प्रेरणा नहाकर पूजा करेगी।
  • दिनेश पढ़कर सो गया।

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं, कि वाक्य में मौजूद खाकर, नहाकर तथा पढ़कर जैसे शब्द पूर्वकालिक क्रिया है।

पूर्वकालिक क्रिया की परिभाषा क्या है

वाक्य में मौजूद कर्ता जब एक कार्य को खत्म करने के बाद या समाप्त करने के बाद दूसरे कार्य को करने में लग जाता है, तो जो कार्य पहले पूर्ण हो चुका होता है उसे पूर्वकालिक क्रिया कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहे, तो एक साथ प्रयुक्त होने वाली दो क्रियाओं में पहले क्रिया के संपन्न होने के बाद जब दूसरी क्रिया आरंभ होती है, तो पहले संपन्न होने वाली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया (Purv Kalik Kriya) कहते हैं। इसका मतलब ‘पहले से किया हुआ या पहले से संपन्न हो चुका भी कहते है’।

जैसे कि –

  • राम ने अपने ऑफिस पहुंचकर फोन किया।
  • विद्यार्थी ट्यूशन पढ़कर घर जाएंगे।
  • बच्चों ने नोटबुक देखकर उत्तर दिया।
  • डाकू डाका डालकर भाग गए।
  • रिद्धिमा खेलकर घर आ गई।
  • संजीवनी ने पढ़कर सारे जवाब हल कर दिए।
  • पूजा ने राम से बातें करके समस्या सुलझा ली।

पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण क्या है

यहां पर हम पूर्वकालिक क्रिया से संबंधित कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनके माध्यम से आपको पूर्व कालिक क्रिया क्या होती है समझने में आसानी होगी। तो आइए देखते हैं, पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण क्या है

  • वह पुस्तक पढ़ कर चली गई।
  • शाम सुबह उठकर दौड़ने चला गया।
  • दिव्या खाना खाकर सोने चली गई।
  • पीयूष नहा करके पूजा करेगी।
  • जानवी डरकर रोने लग गई।
  • उसने घबराकर चिल्ला दिया।
  • दिव्या खाकर जाएगी।
  • शालू डर कर भाग गई।
  • राकेश ने बाजार जाकर सामान लाया।
  • दिनेश क्रिकेट खेल कर घर आ गया।
  • सुनीता ने गीत गाकर सबका मनोरंजन किया।
  • अंकित ने जिम से आकर नहाया।
  • मनोज उठकर चला गया।
  • चोर सामान चुराकर भाग गया।
  • श्रुति ने भाई को तिलक लगाकर राखी बांधी।
  • वे सब लोग आवाज़ सुनकर भाग गए।
  • मोहन ने दिनेश को दौड़ कर खाना पहुंचाया।
  • बच्चों ने खेल कर कपड़े गंदे कर लिए।
  • हम सब रात में टहल कर सोने चले गए।
  • सीमा ने पुस्तक देखकर गणित के सवाल हल किए।

पूर्वकालिक क्रिया की पहचान कैसे करें

हम यहां पर पूर्वकालिक क्रिया की पहचान करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को बता रहे हैं, जिनके माध्यम से आप वाक्यों के बीच में पूर्वकालिक क्रिया की पहचान बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। ध्यान रहे प्रायः जिन शब्दों में ‘करके या कर’ का प्रयोग किया जाता है, वे पूर्वकालिक क्रिया होते हैं।

दरअसल धातु में करके तथा कर जैसे शब्द जोड़कर पूर्वकालिक क्रिया का निर्माण किया जाता है। इसलिए जिन वाक्यों में दो कर्ता है और पहले कर्ता में करते या कर शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो उन्हें पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं।

तत्कालिक क्रिया किसे कहते हैं

तत्कालिक क्रिया पूर्वकालिक क्रिया से बिल्कुल विपरीत होती है। हालांकि यह पूर्वकालिक क्रिया का ही एक रूप होता है। जी हाँ जैसा कि हम जानते हैं, पूर्वकालिक क्रिया में एक कार्य संपन्न होते ही दूसरा कार्य शुरू होता है जिसमें हले संपन्न हुई क्रिया को तत्कालीक क्रिया कहते हैं। लेकिन यहां पर पहला कार्य संपन्न होते हैं जब तत्काल दूसरा काम शुरू होता है, तो उन्हें तत्कालिक क्रिया कहते हैं।

जैसे कि –

  • अध्यापिका के आते ही विद्यार्थी शांत हो गए।
  • बारिश आते ही लोग भागने लगे।
  • आवाज सुनते ही दिव्या घर की ओर भागी।
  • पूजा ने नहाते हैं सिमरन को फोन किया।

ऊपर दिए गए वाक्यों में प्रयोग होने वाले शब्द आते ही, सुनते ही, नहाते ही, तत्कालीक क्रिया के उदाहरणा है।

तत्कालिक क्रिया के उदाहरण क्या है

या नीचे हम तत्कालिक क्रिया के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं जिनके जरिए आप तत्कालिक क्रिया को और अच्छी तरह से समझ पाएंगे। जैसे कि

  • सीमा के खाते ही वीणा ने सारे बर्तन धो दिए।
  • बच्चों के स्कूल जाते ही माँ ने पूरा घर को साफ किया।
  • पिताजी के बाजार से सब्जियां लाते ही, माँ ने खाना बनाया।
  • दिनेश के आते ही, राम नौ दो ग्यारह हो गया।
  • मीना के जाते ही, अंकुश भी चला गया।
  • दीदी के खाते ही निशाने भी खाना खा लिया। छोटी लोरी सुनते ही सो गई।
  • लाली गाना बजते ही नाचना शुरू कर दी।
  • घंटी बजते ही विद्यार्थी कक्षा में चले गए।
  • भूकंप आते ही लोगों ने भगदड़ मचा दिया।
  • परीक्षा समाप्त होते ही बच्चों ने पार्टी की।
  • सौरभ के आते ही सोनाक्षी चली गई।

तत्कालिक क्रिया की पहचान कैसे करें

तत्कालीक क्रिया की पहचान करना कोई मुश्किल कार्य नहीं है जब वाक्य में दो करता हूं और पहले करता के संपन्न होते हैं तत्काल दूसरे करता की शुरुआत हो तो उसे तत्कालीक क्रिया कहते हैं इसके अलावा प्राया तत्कालीक क्रिया में मूल शब्द के साथ ते जोड़कर तत्कालीक क्रियापद का निर्माण किया जाता है।

इसलिए वाक्य में पहले क्रिया के समापन और तत्काल दूसरे कार्य की शुरुआत में यदि मूल शब्द में ते जोड़ा गया हो, तो वह तत्कालीक क्रिया होगा।

निष्कर्ष

आज का यह लेख पूर्वकालिक क्रिया (Purv Kalik Kriya) की परिभाषा एवं उदाहरण यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस लेख में हमने जाना कि पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं और पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण क्या है।

उम्मीद करते हैं, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए यूज़फुल रही होगी और हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको काफी कुछ नया सीखने और समझने को मिला होगा। इसी के साथ यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।

यदि इस लेख से संबंधित आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।

FAQ

पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं?

जब एक कार्य को खत्म करने के बाद या समाप्त करने के बाद दूसरे कार्य को करने में लग जाता है,  तो जो कार्य पहले पूर्ण हो चुका होता है उसे पूर्वकालिक क्रिया कहा जाता है।

तत्कालीक क्रिया क्या होती है?

वाक्यों में जब पहला कार्य संपन्न होते हैं जब तत्काल दूसरा काम शुरू होता है,  तो उन्हें तत्कालिक क्रिया कहते हैं।

पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण क्या है?

पूर्वकालिक क्रिया के उदाहरण हैं – चोर सामान चुरा कर भाग गया, मनोज उठ कर चला गया, हम सब रात में टहल कर सोने चले गए।

पूर्वकालिक क्रिया की पहचान कैसे करते हैं?

जब वाक्य के मूल शब्द में करके या कर शब्द को जोड़कर नए शब्द की रचना की जाए, तो वह पूर्वकालिक क्रिया होगी जैसे खाकर, पढ़क, पीकर आदि।

तत्कालीक क्रिया के उदाहरण क्या है?

तत्कालीक क्रिया के उदाहरण हैं – राम के आते ही सीता चली गई, लोरी सुनते ही बच्चे सो गए, घंटी बजते ही विद्यार्थी कक्षा में चले गए।