Samanya Kriya |सामान्य क्रिया की परिभाषा और उदाहरण

Samanya Kriya
Samanya Kriya

Samanya Kriya | सामान्य क्रिया

क्या आप जानते हैं सामान्य क्रिया (Samanya Kriya) की परिभाषा और उदाहरण क्या है? यदि नहीं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, क्योंकि हम यहां सामान्य क्रिया से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

दरअसल सामान्य क्रिया, क्रिया का ही एक प्रकार है, जो हिंदी व्याकरण का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिया किसे कहते हैं या क्रिया के कितने भेद हैं यदि नहीं तो आप पिछला पोस्ट देख सकते है।

फ़िलहाल इस लेख को शुरू करते हैं और जानते है सामान्य क्रिया किसे कहते हैं, सामान्य क्रिया उदाहरण क्या है और वाक्य में सामान्य क्रिया की पहचान कैसे कर सकते हैं –

सामान्य क्रिया किसे कहते हैं | Samanya Kriya Kise Kehete Hai

सामान्य क्रिया, क्रिया का एक प्रकार है जिसमें एक ही क्रियापद का इस्तेमाल होता है और वह क्रिया अधिकतर वर्तमान काल में ही होती है। यह एक बहुत ही साधारण और प्रचलित क्रिया प्रकार है, जो हम अपनी रोजमर्रा की बातें व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

सामान्य क्रिया को और अच्छी तरह से समझने के लिए इससे जुड़ी कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे  कि –

एक ही क्रियापद

सामान्य क्रिया वाक्य में एक ही क्रियापद का प्रयोग होता है इसका मतलब है, कि वाक्य के अंदर एक ही क्रिया का वर्णन होता है जो कुछ काम को बताता है।

वर्तमान काल

सामान्य क्रिया प्रायः वर्तमान काल में होती है,  इसका मतलब है कि यह वाक्य वर्तमान समय में होने वाली घटना, कार्य, स्थिति को व्यक्त करती है। इसके लिए खेलता, जाते गाती आदि जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

साधारण उपयोग

सामान्य क्रिया अपने साधारण उपयोगिता के लिए जानी जाती है। इसे हम दैनिक जीवन की बातें, सामान्य ज्ञान, सत्यता और नियमित गतिविधियों को व्यक्त करने के लिए करते हैं।

उदाहरण के लिए –

मैं खेलता हूँ

इस वाक्य में ‘खेलता’ एक सामान्य क्रिया है, जो वर्तमान काल में है।  यह व्यक्ति के द्वारा रोजमर्रा की क्रिया को व्यक्त कर रही है।

इसी तरह,

कविता चाय बनाती है।

इस वाक्य में कविता नामक एक लड़की के द्वारा चाय बनाने का कार्य किया जा रहा है। यदि आप वाक्य को ध्यान से देखें, तो इसमें भी केवल एक ही कार्य होने का बोध हो रहा है इसलिए वाक्य में प्रयुक्त क्रियापद ‘बनाती’भी  एक ही है।

सामान्य क्रिया की परिभाषा क्या है

जब किसी वाक्य में केवल एक ही क्रियापद का प्रयोग हो  तो उन्हें सामान्य क्रिया कहा जाता है। प्राय सामान्य क्रिया में केवल एक ही कार्य को दर्शाया जाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो जब किसी वाक्य में केवल एक ही कार्य हो रहा हो और वहां केवल एक ही क्रियापद का प्रयोग हुआ हो तो उन्हें सामान्य क्रिया कहते हैं।

जैसे कि – 

मीनाक्षी खाना बनाती है

घनश्याम बाजार जाता है।

राधा पुस्तक पढ़ती है।

राम ने कविता लिखा है।

कोयल कू कू कर रही है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में आप देख सकते हैं, कि केवल एक ही कार्य करने का बोध हो रहा है। जैसे घनश्याम के बाजार जाने की बात, राधा द्वारा पुस्तक पढ़ना या राम द्वारा कविता लिखना। इनमें केवल एक ही क्रियापद का प्रयोग किया गया है। इसलिए इन्हें सामान्य क्रिया कहां जाएगा।

सामान्य क्रिया के उदाहरण क्या है

हम यहां सामान्य क्रिया के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं उदाहरणों की मदद से सामान्य क्रिया का अर्थ क्या है समझने में आसानी होगी। आइए देखते हैं सामान्य क्रिया के 10 उदाहरण क्या है –

  • शंकर ने चारपाई बनाया।
  • वसंत ताश खेल रहा है।
  • सीमा आम तोड़ रही है।
  • घोड़ा दौड़ता है।
  • मनोज रो रहा है।
  • वह बाजार जाता है।
  • मां खाना बनाती है।
  • पूजा सुरीला गाती है।
  • शंकर पूजा कर रहा है
  • वह स्कूल जाता है।
  • राधा ने किताब खरीदी।
  • विनय फुटबॉल खेलता है
  • आंचल पड़ती है।
  • जीवन कूद रहा है।
  • मीना चाय बनाती है
  • दीक्षा खेल रही है
  • दिनेश साइकिल चलाता है।
  • वह व्यक्ति शराब पी रहा है।
  • विनय आज घर आएगा।
  • वह जयपुर जा रही है।

सामान्य क्रिया की पहचान कैसे करते हैं

सामाजिक क्रिया को पहचानना बहुत ही सरल है। हल्के यहां हम सामान्य क्रिया को पहचानने के लिए और भी सरल तरीकों के बारे में बता रहे हैं। जैसे कि –

एक ही क्रियापद

सामान्य क्रिया वाक्य में एक ही क्रियापद का प्रयोग होता है। वाक्य में अधिकतम एक क्रिया वर्णन होता है जो कुछ काम को व्यक्त करता है।

उदाहरण के लिए

‘तुम स्कूल जाते हो।

इस वाक्य में जाते सामान्य क्रिया है,  क्योंकि यह वर्तमान काल में एक ही क्रियापद का प्रयोग करता है।

साधारण उपयोग

सामान्य क्रिया वाक्यों में साधारण शब्दों का उपयोग होता है। यह वाक्य या शब्द रोजमर्रा की गतिविधियों को व्यक्त करने के लिए बेहतर होते हैं,  इससे वाक्य का अर्थ पूर्ण रूप से स्पष्ट होता है।

वर्तमान काल

सामान्य क्रिया वाक्य में अधिकतर वर्तमान काल में होती है। इसलिए वाक्य में क्रिया पद का वर्णन वर्तमान समय के अनुसार अधिकतर देखने को मिलता है।

उदाहरण के लिए –

मैं खेलता हूँ।

इस वाक्य में खेलता सम्मानित किया है, क्योंकि यह वर्तमान समय को दर्शा रहा है और यहां केवल एक ही क्रिया हो रही है।

निष्कर्ष

आज का यह लेख सामान्य क्रिया (Samanya Kriya) की परिभाषा और उदाहरण यहीं पर समाप्त होता है आज के इस लेख में हमने जाना कि सामान्य क्रिया क्या है तथा सामान्य क्रिया के उदाहरण क्या है |

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी इसी के साथ यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर करें और यदि इस लेख से संबंधित आपको और अधिक जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपने प्रश्न हम तक पहुंचा सकते हैं हम आपके प्रश्नों के उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

FAQ

सामान्य क्रिया किसे कहते हैं?

जब किसी वाक्य में केवल एक ही कार्य हो रहा हो और वहां केवल एक ही क्रियापद का प्रयोग हुआ हो तो उन्हें सामान्य क्रिया कहते हैं।

सामान्य क्रिया के उदाहरण क्या है?

सामान्य क्रिया के उदाहरण हैं दिवाकर स्कूल जाता है, राधा खाना खाती है, मनोज बाजार जाता है, मीना नाचती है आदि।

सामान्य क्रिया की पहचान कैसे करते हैं?

जब किसी वाक्य में केवल एक ही कार्य हो रहा हो और एक ही क्रियापद का प्रयोग किया गया हो, तो इसका मतलब है कि वह सामान्य क्रिया है। इस तरह से सामान्य क्रिया की पहचान आसानी से की जा सकती है।