संयुक्त वाक्य: परिभाषा एवं उदाहरण

संयुक्त वाक्य

संयुक्त वाक्य: परिभाषा एवं उदाहरण; इस लेख में आज हम संयुक्त वाक्य के बारे में बात करने वाले है। दरअसल संयुक्त वाक्य, ‘वाक्य’ का ही एक प्रकार है, जिससे संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इतना ही नहीं विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए वाक्य के सभी प्रकारों के बारे में ज्ञान होना हर किसी के लिए बहुत आवश्यक है। पिछली पोस्ट में हमने आपको सरल वाक्य के बारे में बताया था और आज हम  संयुक्त वाक्य की परिभाषा और उदाहरण के बारे में बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते है –

Table of Contents

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं

संयुक्त वाक्य एक ऐसा वाक्य है, जिसमें दो या दो से अधिक पूर्ण वाक्यों को जोड़कर या संयुक्त करके बनाए जाते हैं, जिन्हें एक संयोजक शब्द द्वारा जोड़ा जाता है। यह एक पूर्णता वाक्य नहीं होता है, लेकिन इसका एक अवशेष वाक्य के रूप में काम करता है।

संयुक्त वाक्य में विभाजन चिन्ह (;), अल्पविराम (,) या डैश (-)  का इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही साथ इन वाक्यों में विभिन्न संयोजको जैसे संयुक्त वाचक संयोजक, पूर्व पद संयोजक, तदनुसार संयोजक, अभिप्राय संयोजक आदि शामिल होते हैं। इन संयोजकों के माध्यम से संयुक्त वाक्य का अर्थ और प्रकार  अच्छे से परिभाषित होता है।

जैसे कि –

  • मैं कबड्डी खेल रहा हूँ और मेरे दोस्त देख रहे हैं।
  • राम खाना खा रहा था और श्याम कहानी सुन रहा था।
  • राधा नाच रही थी और सीता गा रही थी।
  • बारिश होने के बावजूद, हम पिकनिक पर जा रहे हैं।

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं, कि दो पूर्ण वाक्य में ‘और’ तथा ‘अल्पविराम (,)’  का इस्तेमाल करके  वाक्यांशों को जोड़ा गया है, जोड़ कर बने इन शब्दों को ही संयुक्त वाक्य कहते है।

संयुक्त वाक्य की परिभाषा क्या है

ऐसे वाक्य जिनमें दो या दो से अधिक साधारण या मिश्र वाक्य को जोड़ने पर जो नए वाक्य की उत्पत्ति होती है,  उन्हें संयुक्त वाक्य कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहें, तो जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक उपवाक्य या सभी प्रधान उपवाक्य सम्मिलित होते हैं, तो उन वाक्य को संयुक्त वाक्य कहा जाता है।

संयुक्त वाक्य को प्रायः संयोजकों के द्वारा जोड़ा जाता है। संयोजक का उपयोग करके संयुक्त वाक्य को भी पूर्णांश और अर्धांश के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। संयुक्त संयोजक जैसे की ‘और, परंतु, किंतु, या, पर, हालांकि, लेकिन, बल्कि, तथापि, वापस’ आदि जैसे शब्दों का उपयोग करके दो वाक्यांशों को आपस में संयोजित किया जा सकता है।

उदाहरण के रूप में – 

  • राम विद्यालय जा रहा है और टोनी खेल रहा है’। 
  • दीपिका रो रही है और अंशु हंस रही है।
  • विनोद सामान लाने बाहर गया है और विनीता घर में खाना बना रही है।

‘राम विद्यालय जा रहा है और टोनी खेल रहा है’।

इसमें दो पूर्ण वाक्यांश है ‘राम विद्यालय जा रहा है’ तथा ‘टोनी खेल रहा है’ परंतु जब इन दोनों साधारण वाक्य को संयोजक की मदद से जोड़ा जाता है,  तो उस से नए शब्द की उत्पत्ति होती है ‘राम विद्यालय जा रहा है और टोनी खेल रहा है’ जो कि संयुक्त वाक्य कहलाएगा।

 दीपिका रो रही है और अंशु हंस रही है।

उसी तरह, यहां भी दो पूर्ण वाक्य है, ‘दीपिका रो रही है अंशु हंस रहा है’ इन दोनों वाक्यों को संयोजकों की मदद से जोड़कर संयुक्त वाक्यों बनाया गया है।

विनोद सामान लाने बाहर गया है और विनीता घर में खाना बना रही है।

यहां भी दो पूर्ण वाक्यों को आपस में जोड़कर संयुक्त वाक्य का बनाया गया है।

संयुक्त वाक्यों के प्रकार क्या है

हिंदी व्याकरण के अनुसार संयुक्त वाक्य के मुख्यतः चार प्रकार होते हैं,  जिनमें संयोजकों का उपयोग और संयोजक का तरीका अलग अलग होता है। आइए जानते हैं, संयुक्त वाक्य के प्रकारों के बारे में

  • संयुक्त संयुक्त वाक्य
  • विभाजक संयुक्त वाक्य
  • विरोध वाचक संयुक्त वाक्य
  • परिणाम वाचक संयुक्त वाक्य

संयुक्त संयुक्त वाक्य

इस प्रकार के संयुक्त वाक्य में संयोजक और का उपयोग होता है तथा वाक्यांशों के बीच एक सामान्य संबंध दर्शाता है।

जैसे कि –

राम आया और सीता चली गई।

विभाजक संयुक्त वाक्य

इस प्रकार के संयुक्त वाक्य में संयोजक या का इस्तेमाल होता है और वाक्यांशों के बीच विभाजन या चयन को दर्शाता है।

 जैसे कि –

तुम या तो बाहर जाओ या अंदर रहो।

विरोध वाचक संयुक्त वाक्य

किस प्रकार के संयुक्त वाक्य में संयोजक ‘किंतु, परंत, लेकिन आदि का प्रयोग सर्वाधिक होता है और वाक्यांशों के बीच विरोध को दर्शाता है।

जैसे कि,

  • मैंने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए परंतु मेरा दोस्त असफल रहा।

परिणाम वाचक संयुक्त वाक्य

इस प्रकार के संयुक्त वाक्य में संयोजक तो इसलिए फिर आदि का उपयोग होता है और वाक्यांशों के बीच कार्य के परिणाम का दर्शन कर आता है।

जैसे कि – 

वह धूप में बहुत खेला फिर बीमार पड़ गया।

संयुक्त वाक्य को कैसे पहचाने

संयुक्त वाक्य को पहचानने की विभिन्न तरीके हैं जिनके बारे में हम नीचे बात कर रहे हैं।

संयोजकों की उपस्थिति

संयुक्त वाक्य में संयोजकों का उपयोग होता है, जैसे, और, परंतु, किंतु, यां, ना,  पर, हल्की, बल्कि, तथापि, वापस आदि। इन संयोजकों माध्यम से दो या अधिक पूर्ण वाक्यांशों को संयुक्त किया जाता है।

पूर्णतः

संयुक्त वाक्य में दो या अधिक पूर्ण वाक्यांश होते हैं, जो  एक अच्छे संरचना और वाक्य निर्माण के साथ पूर्ण होते हैं। यदि वाक्यांश अकेले में स्वतंत्रता से खड़े होते हैं और सामान्य वाक्य की संरचना का पालन करते हैं, तो वह पूर्ण वाक्यांश के रूप में मान्य हो सकते हैं।

वाक्यांशों की  आपसी संबंध

संयुक्त वाक्य के वाक्यांशों के बीच आपसी संबंध होता है। यह वाक्यांश एक साथ दिखाई देते हैं और संयोजकों के माध्यम से जुड़े होते हैं इससे संयुक्त वाक्य का अर्थ प्रभावित होता है।

संयुक्त वाक्य के क्या कार्य है

संयुक्त वाक्य का कार्य होता है, दो या दो से अधिक पूर्ण वाक्यांशों को संयोजकों के माध्यम से जोड़ना। इसके माध्यम से वाक्यांशों के बीच विभिन्न संबंध और विचारों को व्यक्त किया जाता है। संयुक्त वाक्य एक महत्वपूर्ण ‘वाक्य’ का प्रकार है, जो विविधता, प्रभावशाली वाणी और वाक्यों के बीच संबंध को स्पष्ट करने में मदद करता है।

संयुक्त वाक्य के द्वारा हम एक से अधिक विचारों, घटनाओं क्रियाओं, या जीवनीयताओं को संयोजित कर सकते हैं। इससे हमारे वाक्य में विविधता और रंग आता है। संयुक्त वाक्य एक नया विचार प्रस्तुत करने, विपरीतता या विविधता को प्रदर्शित करने या विचारों को तुलनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए उपयोगी होते हैं। इसके अलावा यह लोगों को अपने विचार व्यक्त करने, ज्ञान को साझा करने का संवाद को बढ़ाने का अच्छा तरीका है।

संयुक्त वाक्य के उदाहरण

नीचे हम कुछ बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनके माध्यम से आप संयुक्त वाक्य क्या है के बारे में अच्छी तरह से समझ जाएंगे।

  • मैंने अपना काम पूरा किया और तुम केवल आराम कर रहे हो।
  • रवीश बहुत पड़ता है और अच्छे अंक प्राप्त करता है।
  • तुम या मैं इस कार्य को संपूर्ण कर सकते हैं।
  • मैं आने वाला था लेकिन मुझे कुछ काम याद आ गया।
  • रात हो गई और बारिश शुरू हो गई।
  • वह बहुत स्वस्थ है लेकिन काफी दुबला पतला है।
  • मैं उठा और ब्रश किया फिर स्नान किया।
  • तुम जा सकते हो या रुक सकते हो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
  • उसने किताब पढ़ी और समय पर परीक्षा दी।
  • मैं राजा हूँ इसलिए मुझे सब अधिकार है।
  • तुम मेरे साथ आओ और खाना खाओ।

संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में कैसे बदलें?

संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलना कोई बहुत मुश्किल कार्य नहीं है, जी हाँ आप बहुत ही आसानी से संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में परिवर्तित कर सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे वाक्य बता रहे हैं, जिन्हें संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य में परिवर्तित किया गया है –

संयुक्त वाक्य – चांद ढला और रोशनी फैलने लगी।

सरल वाक्य  – चांद की ढलती ही रोशनी फैलने लगी।

संयुक्त वाक्य – रात को गई और बारिश होने लगी।

सरल वाक्य – रात होते ही बारिश होने लगी।

संयुक्त वाक्य – मुझे चोट लग गई और दर्द होने लगा

सरल वाक्य – मुझे चोट लगते ही दर्द होने लगा।

संयुक्त वाक्य – राम बहुत तेज दौड़ा फिर भी ट्रेन नहीं पकड़ सका।

सरल वाक्य – राम तेज दौड़ने पर भी ट्रेन नहीं पकड़ सका।

संयुक्त वाक्य – प्रेरणा ने रोना शुरू किया और अचानक बेहोश हो गए।

सरल वाक्य – प्रेरणा धोते ही अचानक बेहोश हो गई |

निष्कर्ष

आज के यह लेख ‘संयुक्त वाक्य: परिभाषा एवं उदाहरण’ यहीं पर समाप्त होते हैं आज के इस लेख में हमने ना केवल जाना कि संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं बल्कि हमने यह भी जाना की संयुक्त वाक्य के प्रकार कितने हैं, संयुक्त वाक्य की पहचान कैसे करते हैं आदि।

उम्मीद करते हैं, हमारे द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से आपको संयुक्त वाक्य की तमाम जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले और कमेंट के माध्यम से इस लेख से संबंधित अपनी राय हमें अवश्य दें।

FAQ

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?

ऐसे वाक्य जिनमें दो या दो से अधिक साधारण या मिश्र वाक्य को जोड़ने पर जो नए वाक्य की उत्पत्ति होती है,  उन्हें संयुक्त वाक्य कहा जाता है।

संयुक्त वाक्य में कौन कौन से शब्द आते हैं?

संयुक्त वाक्य में विभिन्न शब्द शामिल होते हैं जैसे किंतु, परंतु, या, लेकिन, और, पर, हालांकि, बल्कि, तथापि आदि।

संयुक्त वाक्य के भेद क्या है?

संयुक्त वाक्य के प्रमुख चार भेद हैं – संयोजक संयुक्त वाक्य, विभाजक संयुक्त वाक्य, विरोध वाचक संयुक्त वाक्य, परिणाम वाचक संयुक्त वाक्य।

संयुक्त वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

संयुक्त वाक्य को अंग्रेजी में कंपाउंड सेंटेंस (Compound Sentence) कहा जाता है।

संयुक्त वाक्य में कितने उपवाक्य होते हैं?

संयुक्त वाक्य में प्राया दो या दो से अधिक उपवाक्य शामिल होते हैं।