Vakyansh Ke Liye Ek Shabd | वाक्यांश के लिए एक शब्द

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd
Vakyansh Ke Liye Ek Shabd

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd

क्या आप जानते हैं ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द (Vakyansh ke liye ek shabd)’ यदि नहीं तो इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़े, क्योंकि हम यहाँ वाक्यांश के लिए एक शब्द (one word substitution) के बारे में विस्तार पूर्वक बात करने वाले हैं।

साथ ही साथ हम यहां यह भी बताएंगे, कि वाक्यांश किसे कहते हैं, वाक्य का क्या अर्थ होता है तथा वाक्यांश और वाक्य में क्या अंतर है। तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं और जानते हैं, वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या है –

वाक्यांश के लिए एक शब्द किसे कहते हैं | Vakyansh Ke Liye Ek Shabd Kise Kehete Hai

जब भी किसी लंबे वाक्य को बहुत ही छोटे यानी एक शब्दों में प्रकट किया जाता है और वह एक शब्द पूरे वाक्य के अर्थ को पूरी तरह से स्पष्ट करता है, तो उन्हें वाक्यांश के लिए एक शब्द कहा जाता है।

आसान भाषा में कहे, तो अनेक शब्दों को विस्तारित रूप से बताने के लिए केवल एक शब्द का प्रयोग किया जाए, तो उन्हें वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं।

जैसे की –

  • जो अपनी बात से टले नहीं – अटल
  • जो बीत गया हो – अतीत
  • जो कभी भी ना मारे – अमर

वाक्यांश की परिभाषा क्या है

एक से अधिक शब्द मिलकर जब किसी विचार को अभिव्यक्त करते हैं, तो वह वाक्यांश कहलाता है। वाक्यांश दो तीन शब्दों के मेल से भी बनता है और वह एक वचन यानी एक शब्दों से भी बन सकता है।

न केवल हिंदी भाषा में बल्कि विभिन्न भाषाओं में एक वाक्य को एक शब्द में आसानी से लिखा जा सकता है। कई शब्दों से मिलकर बने एक लंबे वाक्य को महज एक शब्द में बोलकर भाषा को और भी ज्यादा आकर्षक और प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

इस तरह अनेक शब्दों या एक लंबे वाक्य में एक शब्द का प्रयोग करते हुए हम भाषा की सुंदरता और भावों को गंभीरता के साथ व्यक्त कर सकते हैं।

इस तरह जब एक से अधिक शब्दों के स्थान पर या एक वाक्य के स्थान पर केवल एक शब्द का प्रयोग किया गया हो  तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

वाक्यांश के उदाहरण

  • समुद्र तट
  • नदी किनारे
  • रात में जल्दी सोना
  • सवेरे उठना
  • घर-घर जाना
  • झूठ बोलना
  • दूर गया हुआ
  • जल्दी-जल्दी कार्य करना

वाक्य की परिभाषा क्या है

एक से अधिक शब्द मिलकर जब किसी विचार को विस्तार पूर्वक व्यक्त करते हैं, तो उन्हें वाक्य कहा जाता है। सरल शब्दों में कहे तो अनेक शब्दों का वह समूह जो किसी भी विचार को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें वाक्य कहलाता है।

वाक्य के उदाहरण क्या है

  • वह एक लड़का है।
  • राम 15 दिनों से बीमार पड़ा है।
  • मिथिला और मीनाक्षी दोनों आपस में बहने हैं।
  • वह सदा के लिए अमर है।
  • श्याम एक अभिमानी व्यक्ति है।

वाक्य और वाक्यांश में अन्तर

वाक्य और वाक्यांश दोनों ही एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। आईए देखते हैं आखिर वाक्य और वाक्यांश में क्या अंतर है –

वाक्यवाक्यांश
शब्दों का वह समुह जो किसी भी विचार को स्पष्ट रूप से व्यक्त करता हो, वह वाक्य कहलाता है।एक या उनसे अधिक शब्द आपस में मिलकर जब किसी विचार को अभिव्यक्त करते हैं तो वह वाक्यांश कहलाता है।
वाक्य में प्रायः एक से अधिक शब्द शामिल होते हैं यानी यह हमेशा शब्दों का समूह होता है।वाक्यांश में भी एक से अधिक शब्द शामिल होते हैं।
वाक्य किसी भी विचार को पूर्ण रूप से व्यक्त करता है।वाक्यांश प्राय एक या उनसे अधिक विचारों तथा भावनाओं को प्रकट करता है
वाक्य में क्रिया होती है। वाक्यांश में अधिकतर संबंधबोधक अव्यय या कृदंत होता है, इसमें क्रिया नहीं होती है।
वाक्य और वाक्यांश में अन्तर

वाक्यांश के लिए 50 शब्द

यहाँ हम वाक्यांश के लिए 50 शब्द बता रहे हैं ताकि आप वाक्यांश के लिए एक शब्द का अर्थ पूर्ण रूप से समझ सके।

  1. जिसकी गहराई का पता न लग सके – अथाह
  2. आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो – अध्यादेश
  3. सीमा का अनुचित उल्लंघन – अतिक्रमण
  4. जो छूने योग्य न हो – अछूत
  5. जो आज तक से सम्बन्ध रखता है – अद्यतन
  6. जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो – अधिकृत
  7. जो बीत गया हो – अतीत
  8. वह सूचना जो सरकार की ओर से जारी हो – अधिसूचना
  9. विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम – अधिनियम
  10. आगे का विचार न कर सकने वाला – अदूरदर्शी
  11. इंद्रियोँ की पहुँच से बाहर – अतीन्द्रिय/इंद्रियातीत
  12. बरसात बिल्कुल न होना – अनावृष्टि
  13. आगे आने वाला – आगामी
  14. जो अपनी बात से टले नही – अटल
  15. जो छुआ न गया हो – अछूता
  16. बहुत कम बरसात होना – अल्पवृष्टि
  17. अण्डे से जन्म लेने वाला – अण्डज
  18. आवश्यकता से अधिक बरसात- अतिवृष्टि
  19. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके – अच्युत
  20. जिसे ईश्वर पर भरोसा ना हो – नास्तिक
  21. जिसका कभी अंत न हो – अनंत
  22. जो कभी नहीं डरे – निडर
  23. जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो  – अष्टाध्यायी
  24. जिसकी गहराई का पता न लग सके – अथाह
  25. जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो – अनिर्वचनीय
  26. स्वीकृत नियम – अधिनियम अविवाहित महिला – अनूढ़ा
  27. आगे का विचार न कर सकने वाला – अदूरदर्शी
  28. अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बात – अतिशयोक्ति
  29. जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो – अधिकृत
  30. जो आज तक से सम्बन्ध रखता है – अद्यतन
  31. सबसे आगे रहने वाला – अग्रणी
  32. जो पहले जन्मा हो – अग्रज
  33. आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो – अध्यादेश
  34. किसी सभा संस्था का प्रधान – अध्यक्ष
  35. किसी कार्य को बार-बार करना – अभ्यास
  36. किसी श्रेष्ठ का मन या स्वागत – अभिनंदन
  37. किसी के शरीर की रक्षा करने वाला – अंगरक्षक
  38. कार्य करने वाला – कार्यकर्ता
  39. किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा – अंतः कथा
  40. किसी प्राणी को ना मारना – अहिंसा
  41. जो बाद मे जन्मा हो – अनुज
  42. वह सूचना जो सरकार की ओर से जारी हो – अधिसूचना
  43. जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके – अगोचर
  44. विधायिका द्वारा वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो – अध्यूढ़ा
  45. जिसका पता न हो – अज्ञात
  46. दूसरे की विवाहित स्त्री – अन्योढ़ा
  47. जिसके आने की तिथि निश्चित न हो – अतिथि
  48. किसी को भाई से बचने का वचन देना – अभयदान
  49. किसी से प्रसन्न होकर उपकार करना – अनुग्रह
  50. किसी कार्य के लिए दी जाने वाली मदद –  अनुदान

20 वाक्यांश के लिए एक शब्द

  1. जो मापा ना जा सके – अपरिमेय
  2. जिसे जाने की इच्छा हो – जिज्ञासा
  3. जहां धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हैं – क्षितिज
  4. जो कभी भी बूढ़ा न हो – अजर
  5.  जो कहा ना जा सके – अकथानिया
  6. जिसका कोई पता ना हो – अज्ञात
  7. जो छूने योग्य न हो – अछूत
  8. अनुसरण करने योग्य – अनुसरणीय
  9. सबके मन की बात जानता हो – अन्तर्यामी जो पूर्ण नहीं हो – अपूर्ण
  10. जो पहले पढ़ा नहीं गया हो – अपठित
  11. नीचे की ओर लाना या खींचना – अपकर्ष
  12. जिसकी आवश्यकता नहीं हो – अनावश्यक
  13. जो सामने नहीं हो – परोक्ष
  14. जो पहले कभी नहीं हुआ हो – अपूर्व
  15. जिसका कोई पार नहीं हो – अपार
  16. जिसका विवाह नहीं हुआ हो – अविवाहित
  17. जिसका निवारण नहीं किया जा सके – अनिवार्य
  18.  जिस वस्तु का मूल्य नहीं आता जा सके – अमूल्य
  19. जो पीने योग्य नहीं हो – अपेय
  20. जिसकी कोई रक्षा नहीं कर रहा हो – आरक्षित

वाक्यांश के लिए एक शब्द PDF

  • जो सहनशील नहीं हो – असहिष्णु
  • दूध पिलाने वाली धाय- अन्ना
  • किसी बात पर बार-बार जोर देना – आग्रह
  • जो ईश्वर में विश्वास रखता हो – आस्तिक
  • देह का दाहिना भाग- अपसव्य
  • दर्पण जड़ी अँगूठी, जिसे स्त्रियाँ अँगूठे में पहनती हैं- आरसी
  • जो सामान नहीं हो – असमान
  • जो जन्म लेते ही गिर या मर गया हो – आजन्मपात
  • दो दिशाओं के बीच की दिशा- उपदिशा
  • जिस रोग का इलाज नहीं किया जा सके – लाइलाज
  • किसी स्थान के सर्वाधिक पुराने निवासी – आदिवासी
  • वह चीज जिसकी चाहत हो – इच्छित
  • दस वर्षो का समय- दशक
  • उन्नति को न देख सकना- ईष्र्या
  • शरीर का व्यापार करने वाली स्त्री – गणिका
  • जो अशिष्ट व्यवहार करता हो – गँवार
  • उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा – ईशान जो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो – ईर्ष्यालु
  • जो बहुत समय तक ठहर सके – चिरस्थायी
  • जो साधा नहीं जा सके – असाध्य
  • दिन पर दिन- दिनोदिन
  • जो गुण दोष का विवेचन करता हो – आलोचक
  • खाने के योग्य वस्तु – खाद्य
  • दो बातों या कामों में से एक- वैकल्पिक
  • देश में विदेश से माल आने की क्रिया- आयात दूसरों की वह स्त्री जिसका पति प्रदेश से लौटा हो – आगतपतिका
  • दस वर्षो का समय- दशक
  • आकाश के पिंडों का विवेचन करने वाला शास्त्र – खगोलशास्त्र
  • किसी के संबंध में कुछ लिखने योग्य – उल्लेखनीय
  • जिसका संबंध आत्मा से हो – आध्यात्मिक
  • जिस पर हमला किया गया हो – आक्रान्त
  • जो गुण दोष का विवेचन करता हो – आलोचक
  •  जो ईश्वर में विश्वास रखता हो – आस्तिक
  • आकाश के पिंडों का विवेचन करने वाला शास्त्र – खगोलशास्त्र

महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द

  • ऐसी जमीन जो अच्छी उत्पादक हो – उर्वरा
  • जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता है – जादूगर
  • जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो – उऋण
  • जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो – छिद्रान्वेषी
  • भोजन करने के बाद बचा हुआ अन्न – उच्छिष्ट
  • सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा – एषणा
  • अपनी इज़्ज़त को बचाने के लिए किया गया अग्नि प्रवेश – जौहर
  • जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हो – ऐच्छिक
  • जिस भूमि में कुछ भी पैदा नहीं होता हो – ऊसर
  • विचारों का ऐसा प्रवाह जिससे कोई निष्कर्ष नहीं निकले – ऊहापोह
  • जो छाती के बल चलता हो – उरग
  • जो अकारण ज़ुल्म ढाका हो – ज़ालिम
  • जो केवल एक आंख वाला हो – एकाक्ष
  • जिसने आत्मा को जीत लिया हो – जितात्मा
  • जिसका ऊपर कथन किया गया हो – उपर्युक्त
  • जो जल से उत्पन्न होता हो – जलज
  • छिपकर आक्रमण करने वाला – छापामार दल
  • जिसका मन जगत से उचट गया हो – उदासीन
  • एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलने वाला – जंगम
  • वह स्थिति जो अंतिम निर्णायक हो – एकान्तिक
  • जो जीव जंतु जल में रहते हो – जलचर
  • जिंदा रहने की इच्छा – जिजीविषा
  • कई जगह से मिलकर इकट्ठा किया गया हो – एकीकृत
  • जो इन्द्रियों से संबंधित हो – ऐन्द्रिय
  • पत्थर को गढ़ने वाला औज़ार – छैनी
  • जिस पर किसी एक का ही अधिकार हो – एकाधिकार
  • जो जीतने के योग्य हो जेय जेठ का पुत्र – जेठोत
  • जो जल बरसाता हो – जलद
  • जिस पर किसी एक का ही अधिकार हो – एकाधिकार
  • जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया हो – जितेन्द्रिय

वाक्यांश के लिए एक शब्द class 4

  • ऊपर कहा हुआ – उपर्युक्त
  • किसी के कार्य में दखल देना – हस्तक्षेप
  • तेज बुद्धि वाला – कुशाग्रबुद्धि
  • दया करने वाला – दयालु
  • जो समाचार भेजता हो – संवाददाता
  • जहां इलाज किया जाता है – अस्पताल
  • कल्पना से परे हो – कल्पनातीत
  • दूसरों पर उपकार करने वाला – उपकारी
  • दूर की सोच रखने वाला – दूरदर्शी
  • जो बिना वेतन के कार्य करे – अवैतनिक
  • चार भुजाओं वाला – चतुर्भुज
  • मांस खाने वाला – मांसाहारी
  • लेख लिखने वाला – लेखक
  • जो उपकार मानता है –कृतज्ञ
  • दोपहर के बाद के समय – अपराहन
  • किसी की हँसी उड़ाना – उपहास
  • मिट्टी के बर्तन बनाने वाला – कुम्हार
  • जो काम कठिन हो – दुष्कर
  • आकाश में उड़ने वाला – नभचर
  • जिसका अंत न हो – अनंत
  • दर्द से भरा हुआ – दर्दनाक
  • खेल का मैदान – क्रीडा स्थल
  • देश के लिए अपने प्राण देने वाला – शाहिद
  • दंड दिए जाने योग्य – दंडनीय
  • गांव में रहने वाले – ग्रामीण
  • आलस करने वाला – आलसी
  • जो मांस ना खाता हो – शाकाहारी
  • जिस स्त्री का पति मर चुका हो – विधवा
  • जिसने अपनी खुद की जान ली हो – आत्महत्या
  • आकाश को चूमने वाला – गगन चुम्बी
  • जिसके टुकड़े ना हो सके – अखंड
  • इसके माता-पिता ना हो – अनाथ
  • सोने चांदी की चीज बनाने वाला – सोनार

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने जाना कि वाक्यांश के लिए एक शब्द (Vakyansh ke liye ek shabd) किसे कहते हैं तथा वाक्यांश के लिए एक शब्द meaning in English क्या है? साथ ही साथ हमने यहाँ यह भी जाना कि वाक्य और वाक्यांश में क्या अन्तर है।

उम्मीद करते हैं, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी और इसलिए से आपको काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा।

लेकिन इसके बावजूद यदि इस विषय से संबंधित आपको और अधिक जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं परंतु यह लेख यदि आपको पसंद आया हो तो इसे जितना हो सके उतना अधिक शेयर करें।

FAQ

क्या एक वाक्यांश में एक शब्द हो सकता है?

जी हाँ वाक्यांश में एक पूरा वाक्य या एक शब्द शामिल हो सकते हैं।

वाक्यांश का उदाहरण क्या है?

वाक्यांश का उदाहरण है – ‘तुम आखिर उससे क्या बात कर रहे थे जबकि तुम्हारी उसकी लड़ाई हो चुकी है।

वाक्यांश के लिए एक शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

वाक्यांश के लिए एक शब्द को अंग्रेजी में – one word substitution कहा जाता है।

जो कभी ना मरे वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा?

अमर