Vartaman Kaal | वर्तमान काल की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

Vartaman Kaal
Vartaman Kaal

Vartaman Kaal

इस लेख में आज हम बात करने वाले हैं, वर्तमान काल (Vartaman Kaal) किसे कहते हैं, वर्तमान काल के कितने प्रकार होते हैं तथा वर्तमान काल के उदाहरण क्या है?

जैसा कि आपको पता है हिंदी में तीन काल होते हैं वर्तमान, भूत और भविष्य काल। इन्हीं में से हम यहां सबसे पहली यानी वर्तमान काल से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपके साथ share करने वाले है।

जिससे संबंधित प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं।

इसलिए प्रत्येक छात्रों को वर्तमान काल के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं और जानते हैं, वर्तमान काल क्या है और परिभाषा सहित इसके प्रकार –

वर्तमान काल किसे कहते हैं | Vartaman Kaal Kise Kehete Hai

वर्तमान काल (Vartaman Kaal), जिसे अंग्रेजी भाषा में ‘Present Tense’ के नाम से जाना जाता है।

इसका मतलब हिंदी व्याकरण में होता है, की कोई भी क्रिया यानी कि कार्य या समय का उल्लेख किसी घटना या स्थिति के वर्तमान समय को दर्शाने के लिए किया जाता है, जिसका साफ़ मतलब है, क्रिया अर्थात कार्य या स्थिति अभी यानी आज चल रही है।

सरल शब्दों में कहे तो जो क्रियाएं या जो कार्य हमारे आस-पास इस समय चल रही है, उन्हें वर्तमान काल कहा जा सकता है। इसे हम कह सकते हैं, कि कोई भी कार्य या समय आज और अभी होना ही वर्तमान होता है।

जैसे की –

  • राम खेल रहा है।
  • मैं पढ़ रहा हूँ।
  • वह बोल रहा है।
  • श्याम गा रहा है।
  • राधा नाच रही है।
  • बच्चे खिलौने से खेल रहे हैं।
  • शिक्षक कक्षा में बच्चों को पाठ याद कर रही है।

उपयुक्त वाक्य से साफ तौर पर यह पता चल रहा है, कि यह सभी कार्य आज और इसी समय हो रहे हैं अर्थात यह सभी वाक्य वर्तमान काल के अच्छे उदाहरण हो सकते हैं।

वर्तमान काल की परिभाषा क्या है | Vartaman Kaal Ki Paribhasha

क्रिया का वह रूप जिसे वर्तमान समय में चल रहे कार्यों का पता चले, उन्हें वर्तमान काल कहते हैं।

सरल शब्दों में कहे तो अभी चल रहे समय में घटने वाली घटनाओं को वर्तमान काल कहा जाता है। वर्तमान काल के वाक्यों में प्रायः ‘है, हूँ, हो, रही हूँ, रहे है, रहा हूँ’ आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

जैसे की –

  • मीना खाना बना रही है।
  • राज पढ़ने जा रहा है।
  • गीता गोल- गोल घूम रही हैं।
  • सोहन नाच रहा हैं।

वर्तमान काल के कितने प्रकार होते है | Vartaman Kaal Ke Prakar

 हिन्दी व्याकरण के अनुसार वर्तमान काल के मुख्यतः 6 प्रकार होते है। जैसे कि –

  • सामान्य वर्तमान काल
  • अपूर्ण वर्तमान काल
  • पूर्ण वर्तमान काल
  • संदिग्ध वर्तमान काल
  • तत्कालीन वर्तमान काल
  • संभाव्य वर्तमान काल

सामान्य वर्तमान काल

जब किसी क्रिया या कार्य के सामान्य रूप से आज के समय या अभी  होने का  बोध हो उन्हें उन्हें सामान्य वर्तमान काल कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहे तो वर्तमान समय में यानी चल रहे समय में सामान्य रूप से होने वाले कार्य को सामान्य वर्तमान काल कहा जाता है। सामान्य वर्तमान काल के वाक्य के अंत में ता है,  ती है, ते है जैसे शब्द का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिए –

  • श्याम खाना खाता है।
  • महेश पत्र लिखता है।
  • राधा नाचती है।
  • मोहन प्रतिदिन सुबह उठना है।
  • बच्चे रोजाना विद्यालय जाते हैं।
  • पक्षी आकाश में ऊंचा उड़ते हैं।

अपूर्ण वर्तमान काल

जब किसी क्रिया या कार्य के लगातार होने का बोध हो, तो  उन्हें अपूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहे तो ऐसी क्रिया या कार्य जो वर्तमान समय में यानी आज के समय में कार्य संपूर्ण ना हुआ हो और वह अभी भी लगातार चल रहा हो, तो उन्हें अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

उदाहरण के लिए –

  • सुशांत विद्यालय जा रहा है।
  • बच्चे मैदान में खेल रहे है।
  •  विनोद पुस्तक के पढ़ रहा है।
  • वह बहुत अच्छा नृत्य दिख रही है।
  • हम लोग खाना खा रहे हैं।
  • पिताजी अखबार पढ़ रहे हैं।

पूर्ण वर्तमान काल

जब भी किसी क्रिया या कार्य के तुरंत समाप्त होने का बोध हो, तो  उन्हें पूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहें, तो ऐसी क्रिया या कार्य जो वर्तमान समय में यानी कि आज के समय कार्य पूर्ण रूप से पूरा हो चुका हो, वह पूर्ण वर्तमान काल कहलाते हैं।

उदाहरण के लिए –

  • बच्चों ने खाना खाया।
  • उसने ताजमहल देखा।
  • वह आज विद्यालय गया।
  • वह खेल कर अभी घर आया।
  • मैंने स्वादिष्ट व्यंजन खाया।
  • आज विनोद दिल्ली नहीं गया।
  • मैंने पूरा अजमेर देखा

संदिग्ध वर्तमान काल

वर्तमान समय में यानी की अभी चल रहे समय में किए गए कार्यों में संदेह उत्पन्न हो, तो उन्हें संदिग्ध वर्तमान काल कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहे, तो क्रिया का वह रूप जहां कार्य के होने में संदेह प्रकट हो अर्थात कार्य होगा या नहीं होगा को दशाएं तो उन्हें संदिग्ध वर्तमान काल कहा जाता है।

जिन वाक्यों के अंत में अधिकतर ‘होगा, होगी या होंगे जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं, वे अक्सर संदिग्ध वर्तमान काल होते हैं।

उदाहरण के लिए –

  • शायद रिचा ने पत्र लिखा होगा।
  • माँ ने खाना बनाया होगा।
  • शिक्षा क्या आज विद्यालय गई होगी।
  • पिताजी चाय पी रहे होंगे।
  • मोहन पढ़ रहा होगा।
  • गीता गाना गा रही होगी।
  • दीपक और मीरा नृत्य का अभ्यास कर रहे होंगे।

तत्कालीन वर्तमान काल

जब कोई क्रिया या कार्य  अभी वर्तमान मे हो रहा हो तो उसे तत्कालीन वर्तमान काल कहते हैं।

अन्य शब्दों मे कहे तो जब वर्तमान मे यानी अभी चल रहे कार्यो का बोध हो तो वे तत्कालीन वर्तमान काल कहलाते हैं।

उदहारण के लिए –

  • जीतू खेल रहा है।
  • वह खाना खा रहा है।
  • राधा नृत्य कर रही है।
  • सीता गीत गा रही है।
  • अभी परीक्षा चल रही है।

संभाव्य वर्तमान काल

जब वर्तमान समय में यानी अभी किसी भी क्रिया या कार्य के संपन्न होने की संभावना हो, तो उसे संभाव्य वर्तमान काल कहा जाता है।

उदाहरण के लिए

  • सोहन ने गाना गया हो।
  • क्या पता मीणा नृत्य करती हो।
  • शायद तुम फल तोड़ते हो।
  • हो सकता है गुंजन अभी भी इंतजार करती हो।
  • मीनाक्षी ने टीवी देख रही हो। 
  • ऐसा बिल्कुल भी ना हो।
  • शायद तस्वीर खो गई हो।

वर्तमान काल के उदाहरण क्या है | Vartaman Kaal Ke Udhaharan

यहां नीचे हम वर्तमान काल से संबंधित कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनके माध्यम से आप वर्तमान काल क्या होता है अच्छी तरह से समझ जाएंगे। तो आईए जानते हैं, वर्तमान काल के 20 उदाहरण –

  • मैं पढ़ रहा हूँ।
  • वह बैठ रहा है।
  • तुम खाना खा रहे हो।
  • हम गाना गा रहे हैं।
  • वे चल रहे हैं।
  • रात को सितारे चमक रहे हैं।
  • सोनिया अपने दोस्त से बात कर रही है।
  • बच्चे खेल रहे हैं।
  • यह फिल्म अभी चल रही है।
  • चाय ठंडी हो रही है।
  • वह गर्मियों में बर्फ खा रहा है।
  • कुत्ता मेरे साथ खेल रहा है।
  • बैंक अब बंद हो रहा है।
  • ये किताब बहुत रोचक है।
  • तुम्हारी बहन गिटार बजा रही है।
  • दुकान पर बहुत भीड़ हो रही है।
  • वह अभी नहा रही है।
  • स्कूल बंद हो रहा है।
  • मेरा दोस्त खाना बना रहा है।
  • यहाँ बारिश हो रही है।

वर्तमान काल कैसे पहचाने | Vartaman Kaal Ko Kaise Pehechane

वैसे तो कई कारण है, जिनके माध्यम से वर्तमान काल को आसानी से पहचाना जा सकता है।

लेकिन हम यहाँ नीचे चार सबसे मुख्य कारण बता रहे हैं, जिनके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से वर्तमान काल की पहचान कर सकते हैं।

जैसे की –

क्रिया (Verb)

जिन वाक्यों में क्रियाएं यानी कार्य कर रहे होते हैं और जिनमें रहा है, रही है, रहे हैं आदि जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं, वे वर्तमान काल की ओर संकेत करते हैं।

सरल शब्दों में कहें, तो जिन वाक्यों के अंत में प्राय रहा है, रही है या फिर रहे हैं जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं, वह अक्सर वर्तमान काल को दर्शाते हैं।

समय (Time)

जिन वाक्यों में समय का उल्लेख होता है और जो वर्तमान समय यानी अभी और आज की घटना को स्पष्ट करते हैं, वे वाक्य वर्तमान काल की ओर संकेत करते है।

सरल शब्दों में कहे तो समय का जिक्र प्रायः वर्तमान काल की पहचान करने के लिए की जाती है।

प्राधिकृत शब्द (Auxiliary Verbs)

वर्तमान काल के वाक्यों में प्राधिकृत शब्द शामिल होते हैं, जैसे “है,” “हूँ,” “हो,” “रहा हूँ,” “रही हूँ,” या “रहे हैं”। ये शब्द दिखाते हैं कि वाक्य का विषय वर्तमान काल में है।

यदि सरल शब्दों में कहे तो ऐसे वाक्य जिनमे है, हूँ, रहा हूँ आदि जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं, वे वर्तमान काल की ओर संकेत करते हैं।

संवाद और संवाद चिह्न (Dialogue and Quotation Marks)

वर्तमान काल के संवादों में अक्सर “कह रहा है,” “कह रही है,” या “कह रहे हैं” के संवाद चिह्न होते हैं, जो दर्शाते हैं कि व्यक्ति वर्तमान काल में कुछ कह रहा है।

वर्तमान काल के वाक्य को पहचानने के लिए ये संकेत बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, और इन्हें साथ मिलाकर देखने से आप वर्तमान काल को सही तरीके से पहचान सकते हैं।

निष्कर्ष

आज का यह लेख यहीं पर समाप्त होता है, आज के इस लेख में हमने जाना की वर्तमान काल (Vartaman Kaal) किसे कहते हैं, वर्तमान काल के कितने प्रकार होते हैं, वर्तमान काल के उदाहरण क्या है और वर्तमान काल की पहचान कैसे करते हैं।

उम्मीद करते हैं, इस लेख के माध्यम से आपको वर्तमान काल के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। लेकिन इसके बावजूद यदि इस विषय से संबंधित आपको और अधिक जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।

लेकिन यदि यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे जितना हो सके उतना अधिक शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी वर्तमान काल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त हो सके।

FAQ

वर्तमान काल किसे कहते हैं

क्रिया का वह रूप जिसे वर्तमान समय में चल रहे कार्यों का पता चले, उन्हें वर्तमान काल कहते हैं।

वर्तमान काल के कितने भेद होते हैं?

वर्तमान काल के 6 भेद होते हैं सामान्य वर्तमान काल, अपूर्ण वर्तमान काल, पूर्ण वर्तमान काल, संदिग्ध वर्तमान काल, तत्कालीन वर्तमान काल, संभाव्य वर्तमान काल।

वर्तमान काल की पहचान करने के चार तरीके क्या है?

वर्तमान काल की पहचान करने के चार तरीके है – समय, क्रिया, प्राधिकृत शब्द और संवाद और संवाद चिन्ह।

वर्तमान काल के उदाहरण क्या है?

कुत्ता मेरे साथ खेल रहा है, बैंक अब बंद हो रहा है, ये किताब बहुत रोचक है, तुम्हारी बहन गिटार बजा रही है।

अन्य पोस्ट

विराम चिन्ह

स्पर्श व्यंजन

अवतरण चिन्ह

अयोग्वाह

पर्श्विक व्यंजन

मिश्र वाक्य

परिमाण वाचक विशेषण

वचन

सकर्मक क्रिया

संयुक्त क्रिया

व्यक्ति वाचक संज्ञा

संधि

भाववाचक संज्ञा

पर्यायवाची शब्द

जाति वाचक संज्ञा

विलोम शब्द अन्तर्शब्द

क्रिया

सर्वनाम