पूर्ण विराम चिह्न (चिन्ह): प्रयोग और नियम | Purn Viram Chinh in Hindi

पूर्ण विराम चिह्न
पूर्ण विराम चिह्न

पूर्ण विराम चिह्न

आज इस लेख में हम ‘पूर्ण विराम चिह्न (चिन्ह): प्रयोग और नियम | Purn Viram Chinh in Hindi’ के बारे में बात करने वाले है। वैसे तो हिन्दी लिखते या पढ़ते समय अक्सर ही पूर्ण विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है परंतु जानकारी के अभाव में लोगों को यह नहीं पता होता कि इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको पूर्ण विराम क्या है और पूर्ण विराम प्रयोग करने के नियम क्या है के बारे में बात करेंगे। तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं –

पूर्ण विराम का क्या मतलब होता है

पूर्ण विराम का मतलब होता है ‘ठहरना या समाप्त होना’ इसलिए इस चिन्ह का इस्तेमाल वाक्य के अंत में किया जाता है ताकि यह ज्ञात हो सके की वाक्य यहीं समाप्त हो चुका है। ध्यान दें वाक्य के अंत में खड़ी लकड़ी के सामान दिखने वाले चिन्ह (।) को पूर्ण विराम कहा जाता है।

हिंदी भाषा या देवनागरी लिपि में पूर्ण विराम चिन्ह के दो रूप काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। जी हाँ जिसमें सबसे पहला है खड़ी लकड़ी के समान दिखने वाला चिन्ह या एक खड़ी लकड़ी (।) और दूसरा है दो खड़ी लकड़ी के समान दिखने वाला चिन्ह या दो खड़ी लकड़ी (।।) जिन्हें प्रायः आम बोलचाल में दो पूर्ण विराम चिन्ह भी कहते हैं।

जब दो पूर्ण विराम चिन्ह (।।) एक साथ प्रयुक्त होते हैं तो इसका मतलब होता है, कि वाक्य की अवधि में एक अंतराल है और वाक्य अधीर हो रहा है या अपूर्ण है। इसे ‘अविकल्पित विराम या अपूर्ण विराम’ के रूप में भी जाना जाता है।

दो पूर्ण विराम चिन्हों का उपयोग अक्सर बाल कविताओं या गीतों में किया जाता है। जहां वाक्य की अवधि का संशोधन करने के लिए उपयोग होता है। इसे अवधि को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे एक धारणा को प्रदर्शित किया जा सके कि वाक्य पूरा नहीं हो रहा है यह  वाक्य अधीर है।

पूर्ण विराम (।) के उदाहरण

  • आज स्कुल नहीं जाऊंगा।
  • आज वैशाली ने खाना बनाया है।
  • तुम्हारी पुस्तक बहुत अच्छी है।
  • रात बहुत काली है।
  • आज सूर्य में बहुत गर्मी है।

दो पूर्ण विराम (।।) अर्थात अपूर्ण विराम के उदाहरण

बिना राधे मोरे यमुना तीर ।।

बिना नवल दूत कृष्ण कैसे पारे॥

मोरे तो गिरिधर गोपाल राई ।।

तो क्या गोविन्द भयो हैं नाई

हमरो मैलन गोविन्द कहाँ ।।

अगम अगोचर रूप अही देखाई॥

पूर्ण विराम चिन्ह किसे कहते हैं

पूर्ण विराम हिंदी भाषा या देवनागरी लिपि में प्रयुक्त किए जाने वाले चिन्ह को कहा जाता है। यह चिन्ह प्रायः वाक्यों के अंत में उपयोग किए जाते हैं, जो यह संकेत देते है कि वाक्य यहीं पर समाप्त हो चुका है।

यह वाक्य के अंतिम शब्द के बाद प्रयुक्त होता है और वाक्य को पूर्णता देता है जिससे पाठक को यह पता चलता है, कि वाक्य का समापन हो गया है। पूर्ण विराम का उपयोग वाक्य संरचना और वाक्यों में संकेत देने के लिए किया जाता है। यह सुनिश्चित करने में मदद करता है, कि पाठक वाक्यों को सही ढंग से पढ़े और समझे।

पूर्ण विराम की परिभाषा –  हिंदी भाषा में जहाँ एक पूरा वाक्य पूर्ण होता है या  जहाँ एक विचार या एक बात खत्म होने पर जिस चिन्ह का इस्तेमाल किया जाता है,  उसे पूर्ण विराम चिन्ह कहा जाता है। सरल शब्दों में कहे तो किसी भी वाक्य के अंत में जो चिन्ह  वाक्य की समाप्ति का बोध कराएं उसे पूर्ण विराम चिन्ह कहते हैं।

उदाहरण के रूप में –

  • सतीश आज विद्यालय गया था।
  • माया बहुत अच्छा नाचती है।
  • राधा ने कृष्ण के लिए पत्र लिखा था।
  • माँ रसोई में चाय बना रही है।
  • कल हम सब पिकनिक जाएंगे।
  • सीता ने लाल रंग का नया कपड़ा खरीदा है।

पूर्ण विराम चिन्ह प्रयोग करने के नियम क्या है

हिंदी भाषा पढ़ना या लिखना कोई बहुत कठिन कार्य नहीं है परंतु हिंदी भाषा से जुड़े कुछ नियमों को प्रायः ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। हिंदी लिपि में प्रयुक्त होने वाले पूर्ण विराम चिन्ह को प्रयोग करने के कुछ नियम भी हैं, जिन्हें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। जैसे कि –

वाक्य के अंत में

पूर्ण विराम अक्सर वाक्य के अंत में प्रयुक्त होता है। जब आप एक वाक्य का पठन करते हैं और उसका समापन होता है, तो आप पूर्ण विराम का उपयोग करके वाक्य को समाप्त कर सकते हैं। यह वाक्य के पूर्णता अर्थात समापन या समाप्ति को दर्शाता है।

जैसे –

  • मैं बाजार गया।
  • नेहा गाना गा रही है।
  • वह लड़की बहुत सुंदर दिख रही है।
  • उसकी गाड़ी का रंग लाल है।

संक्षेप रूप में

पूर्ण विराम का प्रयोग संक्षिप्त वाक्यों में भी होता है, जहां पूर्ण वाक्य को संक्षेप में प्रस्तुत किया जाता है।

जैसे कि –

  • आज बारिश हो रही है। शायद किसी ने छत ठीक करा दी है।
  • मेरे पास समय नहीं है। अगली बार बात करेंगे।
  • अपने खिलौने ले आओ। हम साथ खेलेंगे।
  • तुम्हारी गुड़िया सुंदर है। अगली बार उससे लेकर मेरे घर आना।

अनुवादों में

अनुवाद करते समय भी पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है। जब आप किसी पाठ, निबंध, यह किसी अन्य लेख को एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करते हैं, तो पूर्ण विराम अनुवाद में वाक्य के अंत का संकेत देता है।

जैसे –

वाक्य – सभी लोग सम्मेलन हॉल में इकट्ठे हुए। वहां उन्हें विभिन्न विषयों पर बातचीत करने का अवसर मिला।

अनुवाद – Everyone gathered in the conference hall. There, they had the opportunity to discuss various topics.

पूर्ण विराम चिन्ह के उदाहरण

यहां कुछ उदाहरण है, जिनके माध्यम से आप अच्छी तरह से समझ जाएंगे कि विराम चिन्ह का इस्तेमाल कब, कहां और कैसे किया जाता है।

  • इधर आओ।
  • कल आना।
  • अभी जाओ।
  • तुम चलो।
  • साथ रहना।
  • आइए।
  • जाइए।
  • पढ़िए।
  • खाइए।
  • लाइए।
  • धरती गोल नहीं है।
  • मैं बाजार गया।
  • उस ने पुस्तक पढ़ी।
  • वह तुरंत सो गया।
  • पुस्तक लाओ।
  • ठीक है।
  • रहने दो।
  • मुझसे बात करो।
  • मुझे नहीं चाहिए।
  • तुम यह मुझे दे दो।

वाक्य में प्रयोग किए जाने वाले पूर्ण विराम चिन्ह

नीचे हम कुछ ऐसे वाक्य, उदाहरण के रूप में बता रहे हैं जिन वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम का का प्रयोग किया गया है। उदाहरण के माध्यम से आप अच्छी तरह से समझ जाएंगे कि वाक्य में किस तरह से विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

  • उसने मुझे कल अपने घर बुलाया है।
  • तुम्हारी यह पुस्तक बहुत अच्छी है। पहले इसे मैं पढ़ूंगा। आसमान में काले बादल है। जरूर बारिश होने वाली है।
  • उसने अपने दोस्त को पत्र लिखा।
  • रात बहुत हो गई है। तुम्हें घर जाना चाहिए।
  • मेरी आंखों में आंसू थे।
  • उसकी कहानी अद्भुत थी।
  • तुम्हारा हमारे यहां स्वागत है।
  • हम सब खेलने जा रहे हैं।
  • उसकी बातें दिल को छू लेने वाली थी।
  • यहा अच्छे समान मिलते है।
  • मीना का कपड़ा बहुत सुन्दर है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख ‘पूर्ण विराम चिह्न (चिन्ह): प्रयोग और नियम | Purn Viram Chinh in Hindi’ में हमने आपको पूर्ण विराम चिन्ह किसे कहते हैं तथा पूर्ण विराम चिन्ह प्रयोग करने के नियम क्या है आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है। वैसे तो हिंदी लिखते समय अक्सर ही पूर्ण विराम चिन्ह का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज उम्मीद करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको पूर्ण विराम के बारे में और भी नई जानकारी प्राप्त हुई होगी। लेकिन इसके बावजूद यदि आप इससे संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।

FAQ

पूर्ण विराम चिन्ह क्या हैं?

किसी भी वाक्य के अंत में जो चिन्ह  वाक्य की समाप्ति का बोध कराएं उसे पूर्ण विराम चिन्ह कहते हैं।

दो पूर्ण विराम चिन्ह को वास्तव में क्या कहा जाता है?

दो पूर्ण विराम चिन्ह को वास्तव में ‘अविकल्पित विराम या अपूर्ण विराम’ कहा जाता है।

पूर्ण विराम चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है?

पूर्ण विराम चिन्ह का प्रयोग प्रायः वाक्य के समाप्त होने पर किया जाता है।

पूर्ण विराम को अँग्रेजी में क्या कहा जाता है?

पूर्ण विराम को अँग्रेजी में full stop (.) कहा जाता है, जो एक बिन्दु के समान होता है।

पूर्ण विराम लगाना क्यों जरूरी है?

वाक्य के समापन में पूर्ण विराम लगाना जरूरी होता है ताकि पता चल सके कि वाक्य समाप्त हो चुका है। यदि पूर्ण विराम ना लगाया जाए तो पाठक को यह समझ ही नहीं आएगा कि वाक्य में कहां ठहरना है या वाक्य कहां समाप्त होता है।