निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण

निजवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण: आज हम यहां सर्वनाम के प्रकार निजवाचक सर्वनाम के बारे में बात करने वाले हैं। क्या आप जानते हैं, निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं या निज वाचक सर्वनाम की परिभाषा क्या है? यदि आप निजवाचक सर्वनाम के बारे में नहीं जानते हैं इस लेख को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। हालांकि पिछले पोस्ट में हमने आपको सर्वनाम के विभिन्न प्रकार यानी संबंधवाचक सर्वनाम और पुरुष वाचक सर्वनाम के बारे में बताया था, यदि आपने अब तक उसे नहीं पढ़ा तक हमारे पिछली पोस्ट में जाकर पढ़ सकते हैं।

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं

निजवाचक सर्वनाम ऐसे शब्द होते हैं,  जिन्हें वक्ता अपने आप को दर्शाने के लिए प्रयोग करता है। यह सर्वनाम वाक्य में व्यक्ति की जगह पर प्रयुक्त होते हैं और उन्हें प्रशस्ति, स्वामित्व और संबंध के अनुभव को दर्शाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें व्यक्ति के अपने आप के लिए बोलने का भाव छिपा रहता है।

जैसे कि –

  • हम
  • स्वयं
  • हमारा
  • हमसे
  • हमारी
  • खुद
  • आप
  • तुम
  • हमारे
  • हमें
  • मुझे
  • मुझसे
  • मुझको

यह सर्वनाम वाक्य में उपस्थित व्यक्ति को प्रतिस्थापित करते हैं और उसके परिचय, संबंध, भावनाएं आदि को प्रकट करते हैं। इसका प्रयोग व्यक्तिगत वाक्यों में उदाहरण के लिए, ‘हमारे पास समय है’, ‘मैं स्वयं खाना खा लूंगा’ आदि जैसे वाक्यों में किया जाता है।

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा

ऐसे सर्वनाम शब्द जिनका इस्तेमाल स्वयं के लिए किया जाता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, कर्ता के साथ जिन शब्दों का इस्तेमाल अपने आप का बोध कराता हो यानी अपनेपन को दर्शाता हो  उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

निजवाचक शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, ‘निज’ जिसका मतलब होता है ‘स्वयं’ और ‘वाचक’ जिसका मतलब होता है ‘बोध’ यानी कि जो स्वयं का अर्थात अपने आप का बोध कराए उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण के लिए –

  • हम
  • हमें
  • अपना
  • अपने
  • स्वयं

यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि ‘आप’ शब्द का इस्तेमाल निजवाचक सर्वनाम और पुरुषवाचक सर्वनाम दोनों में ही किया जाता है। लेकिन पुरुषवाचक सर्वनाम में ‘आप’ शब्द का इस्तेमाल बहुवचन के रूप में होता है। दूसरे शब्दों में कहें, तो जिस वाक्य में किसी श्रोता के लिए आप शब्द का इस्तेमाल किया जाए वे पुरुषवाचक सर्वनाम होंगे इस्तेमाल मध्यम और अन्य पुरुष में भी होता है।।

वहीं दूसरी ओर निजवाचक सर्वनाम में ‘आप’ शब्द का इस्तेमाल तीनों पुरुषों में किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें, तो जिस वाक्य में ‘आप’ शब्द का इस्तेमाल स्वयं के लिए किया जाए यानी जिस वाक्य में ‘आप’ शब्द अपने आप को दर्शाता है निजवाचक सर्वनाम कहलाएंगे।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण

यहां हम निजवाचक सर्वनाम के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनके जरिए आप निजवाचक सर्वनाम को और भी अच्छी तरह से समझ पाएंगे। जैसे कि –

  • मैं स्वयं बाजार चली जाऊंगी।
  • फल अपने आप ही पेड़ों पर आते हैं।
  • ईश्वर उनकी मदद जरूर करता है, जो स्वयं की मदद करना चाहते हैं।
  • हम कहाँ जा रहे हैं?
  • मुझे अपने घर जल्दी पहुंचना है।
  • परेशान होने की जरूरत नहीं, मैं अपने आप ही चला जाऊंगा।
  • वह कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि वह खुद एक मजदूर है।
  • स्वयं का काम स्वयं ही करना चाहिए।
  • हमने आज बहुत अच्छा काम करके दिखाया है।
  • वक्त बेवक्त वह खुद की ही बातें करते रहता है।
  • यह खाना मैंने स्वयं ही बनाया है।
  • मैं तो अपनी गाड़ी से वहां जाऊंगा।
  • क्या तुम यहां स्वयं आए हो?
  • हम अपना खाना खुद बना सकते हैं।
  • मुझे खुद यह पसंद नहीं।

निजवाचक सर्वनाम की पहचान कैसे करें

बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें ध्यान में रखने से निजवाचक सर्वनाम की पहचान वाक्य में आसानी से हो जाती है। हम यहां कुछ ऐसे ही बातें बता रहे हैं, जिनसे आपको वाक्य में निजवाचक सर्वनाम की पहचान करने में आसानी होगी।

व्यक्ति के स्वामित्व के लक्षण

निजवाचक सर्वनाम व्यक्ति के स्वामित्व को दर्शाते हैं। यह सर्वनाम उस व्यक्ति के साथ जुड़े होते हैं, जिन्हें संदर्भित किया जा रहा होता है। उदाहरण के लिए, वाक्य में ‘हम या हमारा’ शब्द का प्रयोग होने पर व्यक्ति का स्वामित्व दिखाया जाता है।

व्यक्ति के अपनेपन के लक्षण

निजवाचक सर्वनाम व्यक्ति के अपनेपन यानी अपने आप को दर्शाते हैं। इन सर्वनाम का प्रयोग व्यक्ति अपनी बात करते समय आम तौर पर प्रयोग करते है। उदाहरण के लिए,  ‘हम, हमारा, हमने’ जैसे शब्द का प्रयोग वाक्य में  होने पर व्यक्ति अपनी व्यक्तित्व के पहचान को दर्शा रहा होता है। 

पुरुष और वचन

निजवाचक सर्वनाम प्रायः पुरुष (प्रथम, द्वितीय और तृतीय) तथा वचन (एकवचन और बहुवचन) के अनुसार परिवर्तित होते रहते हैं। जैसे कि, ‘मैं’ एक प्रथम पुरुष है, जो एक वचन के लिए प्रयुक्त होता है जबकि ‘हम’ प्रथम पुरुष बहुवचन के लिए प्रयुक्त होता है  इसलिए वाक्य में ‘मैं’ के स्थान पर ‘हम’ का प्रयोग किया जा सकता हैं। 

ऊपर बताए गए तत्वों के आधार पर वाक्य के संदर्भ में उपयोग होने वाले निजवाचक सर्वनामओं की पहचान कर सकते हैं और उनका व्याख्यान भी कर सकते हैं।

निजवाचक सर्वनाम का उपयोग कहां करते हैं

वाक्य में कई ऐसे स्थान आते हैं, जहां निजवाचक सर्वनाम का इस्तेमाल कर अनिवार्य हो जाता है। जैसे कि –

अपनेपन को प्रदर्शन करने के लिए

जो व्यक्ति अपनी बात करते समय अपने ‘स्वयं’ को दर्शना चाहता है यानी खुद को बताना चाहता है, तो वह निजवाचक चिन्ह का प्रयोग करता है। उदाहरण के लिए, ‘मैं खुद को समझता हूँ’ यहां ‘खुद’ निजवाचक चिन्ह है,  जो व्यक्ति के अपनेपन दर्शा रहा है।

सहायता के लिए

निज वाचक चिन्ह कई समय में सहायता के लिए भी प्रयोग किया जाता है। यह व्यक्ति के लिए एक क्रिया धारक के रूप में कार्य करता है, जो उसे स्वयं के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए – ‘उसने अपने बाल काट लिए’ यहां ‘अपने’ शब्द निज वाचाल चिन्ह है, जो व्यक्ति के लिए कार्य कर रहा है जो उसने अपने स्वयं के लिए किया है।

प्रतिक्रिया के लिए

निजवाचक चिन्ह उस समय भी प्रयोग किया जाता है, जब व्यक्ति को अपनी ही क्रिया में प्रतिक्रिया दर्शनी होती है। उदाहरण के लिए – ‘अपने’ आप को देखा और हंस दिया’ यहाँ ‘अपने’ निजवाचक चिन्ह है, जो व्यक्ति की प्रतिक्रिया दर्शा रहा है जो उसने खुद की ही क्रिया के प्रति दिखाई है।

निष्कर्ष

आज का यह लेख ‘निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण’ यहीं पर समाप्त होता है फोन विराम आज के डेट में हमने जाना है निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं और निजवाचक सर्वनाम की पहचान कैसे होती है उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। और आज के इस लेख से आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा होली के साथ यदि आपको पसंद आया हो तो कृपया इसे जितना हो सके उतना अधिक शेयर करें और नीचे कमेंट के माध्यम से यह लेख आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं।

FAQ

निजवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

निजवाचक सर्वनाम सर्वनाम होते हैं जिन्हें वक्ता अपने आप को दर्शाने के लिए प्रयोग करता है कौन मेरा इन सब नामों का प्रयोग व्यक्ति के स्वामित्व संबंधी के अनुभव को दर्शाने के लिए होता है।

निजवाचक सर्वनाम में कौन कौन से शब्द आते है?

निजवाचक सर्वनाम में शामिल होने वाले शब्द है –  हम, हमारा, हमसे, स्वयं, आप, अपना, खुद आदि।

निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग कैसे करें?

निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग व्यक्तिगत वाक्यों में करें जहां आप अपने आप को दर्शा ना चाहते हैं। इन सर्वर नामों को वाक्य में प्रयोग करें जब आप अपनी बात कर रहे हो और अपने स्वामित्व संबंधी आदि को दर्शा रहे हो।

निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण क्या है?

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण है- क्या तुम यहां खुद आए हो, राम को अपना काम करना स्वयं पसंद है, हमें वहां खुद चलना चाहिए आदि।

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा क्या है?

वैसे सर्वनाम जो स्वयं का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है।