Nishchay Vachak Sarvanam | निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण

Nishchay Vachak Sarvanam
Nishchay Vachak Sarvanam

 Nishchay Vachak Sarvanam

इस लेख के माध्यम से आज हम निश्चयवाचक सर्वनाम ( Nishchay Vachak Sarvanam) की परिभाषा एवं उदाहरण के बारें में विस्तार पूर्वक बात करने वाले है। सर्वनाम हिंदी व्याकरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है, जिसके बारे में विद्यार्थयों को बहुत ही छोटी कक्षा में पढ़ा दिया जाता है।

इससे सम्बंधित कुछ प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते है इसलिए इसके बारें में ज्ञान होना प्रत्येक विधार्थियों के लिए बेहद अनिवार्य है।

यही कारण है की आज हम यहाँ बताने वाले है की निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है, निश्चयवाचक सर्वनाम कितने प्रकार के होते है तथा निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण क्या है? तो चलिए फिर इस लेख को शुरू करते है

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं

निश्चयवाचक सर्वनाम वह शब्द होते हैं, जो एक वाक्य में प्रयुक्त होते हैं और उस वाक्य के पहले के शब्द की पुष्टि करते हैं। यह सर्वनाम वाक्य में प्रयुक्त होकर किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि की ओर संकेत करते हैं कि उसका व्यक्ति, वस्तु, स्थान कौन है? या क्या है?

सरल शब्दों में कहें, तो इसके द्वारा हम बात कर रहे व्यक्ति, वस्तु या स्थान को पहले से ही जानते हैं और उसे बताने के लिए सर्वनाम का प्रयोग करते हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग संदर्भ के रूप में भी किया जा सकता है।

निश्चयवाचक सर्वनाम में आमतौर पर ‘यह, वह, इस, उस आदि जैसे शब्द का इस्तेमाल होता है।

जैसे कि –

  • यह किताब मेरी है। (इस वाक्य में ‘यह’ निश्चय वाचक सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होता है, जो पहले के वाक्य में उपस्थित किताब की पुष्टि कर रहा है।

इसी तरह,

  • उस बालक ने पहले भी यहां खेला था। (इस वाक्य में ‘उस’ शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है, जो कि पहले के वाक्य में उपस्थित बालक की पुष्टि कर रहा है।

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा क्या है

ऐसे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में किसी व्यक्ति वास्तु या घटना के समीप होने या दूर होने की ओर संकेत करता है निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है। सरल शब्दों में कहे तो, कोई शब्द किसी निश्चित वास्तु या घटना की और संकेत करता है या इशारा करता है तो उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। बतात दें की निश्चयवाचक सर्वनाम को संकेत वाचक सर्वनाम भी कहा जाता है।

उदाहरण के लिए —

  • यह व्यक्ति कौन है?
  • वहाँ जाना निषेद है।
  • वे बच्चे बहुत शरारती है।
  • ये लोग यहाँ क्यों आएं है?
  • उसे दोस्त की आवश्यकता है।
  • इसे यहाँ रख दो।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदहारण क्या है

यहाँ निचे हम निश्चयवाचक सर्वनाम के 20 उदाहरण प्रस्तुत कर रहें है, जिनके माध्यम से आपको यह जानने में मदद मिलेगी की निश्चयवाचक सर्वनाम का उपयोग वाक्य में कैसे और कहाँ करते है? तो आइये जानते है

  • यह किताब मेरी है।
  • वह लड़का खुश दिख रहा है।
  •  इस घड़ी की कीमत क्या है?
  • मैंने उसे खुद देखा है।
  • तुम इसे उठा सकते हो।
  • वह लड़का अपना घर छोड़कर चला गया।
  • वहाँ बहुत शोर हो रहा है।
  • उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं आ रहा हूँ।
  • तुम इससे सीख सकते हो।
  • उसी ने मुझे बताया कि तुम यहाँ हो।
  • इन बच्चों के खेलने की जगह कहाँ है?
  • इसने मेरे साथ धोखा किया है।
  • वही मेरे साथ रहेगा।
  • उसकी गाड़ी सफेद रंग की है।
  • इनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
  • इसकी देखभाल अच्छे से करो।
  • उन्होंने मुझे बधाई दी है।
  • क्या तुम इसको खोल सकते हो?
  • वहां कोई आदमी नहीं है।
  • उनका बेटा एक बहुत अच्छा छात्र है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद कितने है

हिन्दी व्याकरण के अनुसार निश्चयवाचक सर्वनाम के कुल दो भेद होते हैं। जैसे की –

  • निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम
  • दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम शब्द या वाक्य जो निश्चित रूप से पास वाली या निकटतम व्यक्ति, वस्तु या अन्य सामग्रियों का बोध कराएं निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाती है।

उदहारण के लिए —

  • यह खिलौने मेरे है।
  • ये कौन सी पुस्तक है?
  • इसे यहाँ से हटाओं।
  • यहाँ मोहन नहीं है।
  • यह काम उसका नहीं है।

 ऊपर बताए गए उदाहरणों में यहाँ, ये, यह, इसे आदि जैसे शब्द का इस्तेमाल वाक्यों में किया गया है, जो विशेष तौर पर हमारे आस-पास या सामने रखी वस्तु या व्यक्ति की ओर संकेत कर कर रही है। जब हम किसी सामने रखी वस्तु या किसी घटना के बारे में बात कर रहे होते हैं, तो हिंदी भाषा के इन्हीं शब्दों का प्रयोग करते हैं इसलिए इन्हें निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है।

दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम शब्द या वाक्य जो निश्चित रूप से दूर वाली या दूरस्थ व्यक्ति, वस्तु या अन्य सामग्रियों का बोध कराएं निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाती है।

उदहारण के लिए —

  • वहाँ कौन है?
  • वह पुस्तक मेरी है।
  • वे सब आज स्कूल गए थे।
  • वहाँ तुम्हारी ज़रूरत नहीं है।
  • उन वस्तुओं को यहाँ क्यों लाए हो?

ऊपर बताए गए वाक्यों में वहाँ, वे, वह उन आदि जैसे शब्दों का इस्तेमाल दूर रखी वस्तु, व्यक्ति या घटनाओं की ओर संकेत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इन शब्दों को दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जा सकता है। जब कभी दूर रखी वस्तु व्यक्ति या किसी दूर हुए घटना के बारे में हम किसी से बात करते हैं तो हिंदी भाषा के इन ही शब्दों का प्रयोग करते हैं।

निश्चयवाचक सर्वनाम को कैसे पहचाने

बहुत से ऐसे तरीके हैं जिनके माध्यम से निश्चयवाचक सर्वनाम की पहचान की जा सकती है जिनके बारे में हम यहां नीचे विस्तार पूर्वक बता रहे हैं जैसे कि –

सर्वनाम का स्थान

निश्चयवाचक सर्वनाम में आमतौर पर सर्वनाम का उपयोग किसी व्यक्ति वस्तु या स्थान की उल्लेख से पहले किया जाता है।

जैसे कि –

‘यह पुस्तक मेरी है’ (इस वाक्य में ‘पुस्तक’ एक वस्तु है, जिसके पहले निश्चयवाचक सर्वनाम यानी की ‘यह’ शब्द का उपयोग किया गया है)

 संदर्भ की पुष्टि

 निश्चयवाचक सर्वनाम के बाद वाक्य में किसी संदर्भ की पुष्टि की जाती है जैसे कि एक व्यक्ति वस्तु या स्थान।यह संदर्भ सर्वनाम की पहचान करने में अधिक महत्वपूर्ण होता है।

 उदाहरण के लिए –

‘वहां एक नया कार्यालय खुला है’ (इस वाक्य में ‘वहां’ एक निश्चयवाचक सर्वनाम है जिसके बाद किसी संदर्भ अर्थात ‘नए कार्यालय’ के बारे में बताया जा रहा है)

ज्ञाति का प्रतिस्थान

 निश्चयवाचक सर्वनाम ( Nishchay Vachak Sarvanam) वाक्य में उस व्यक्ति, वस्तु या स्थान की पहचान करता है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं इन्हे ही ज्ञाती कहा जाता है और यह पहचान करने में मदद करती है।

उदाहरण के लिए –

‘वह अपने दोस्त के साथ खेल रहा है’ (इस वाक्य में ‘वह’ निश्चयवाचक सर्वनाम है, जिससे पहचाना जा सकता है कि कोई व्यक्ति ‘अपने दोस्त’ के साथ खेल रहा है)

ऊपर बताए गए इन महत्वपूर्ण पॉइंट्स को ध्यान में रखकर कोई भी व्यक्ति आसानी से वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम की पहचान कर सकता है। इसके अलावा जो लोग निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण को अच्छी तरह से समझ जाएंगे वे लोग भी आसानी से वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम की पहचान कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज का यह लेख निश्चयवाचक सर्वनाम (Nishchay Vachak Sarvanam) की परिभाषा एवं उदाहरण’ यही पर समाप्त होता है, आज के इस लेख में हमने आपको बताया की निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है, निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद कितने है तथा निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण क्या है।

उम्मीद करते है, आज का यह लेख आपको अच्छी तरह से समझ आ गया होगा। लेकिन इसके बावजूद यदि आपको इस लेख से सम्बंधित और अधिक जानकारी चाहिए तो निचे कमेंट के माध्यम से अवशय बताएं। और अगर यह लेख पसंद आया हो तो इस शेयर करना बिलकुल भी ना भूले।

FAQ

निश्चयवाचक सर्वनाम क्या है?

ऐसे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में किसी व्यक्ति वास्तु या घटना के समीप होने या दूर होने की ओर संकेत करता है निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण क्या है?

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है – यह किताब मेरी है।, मैंने उसे देखा।, इस जगह कारखाना बनाना उचित है।, वह कहाँ जा रहा है?, उसने कपड़े क्यों खरीदें?

निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद कितने हैं?

निश्चयवाचक सर्वनाम के दो भेद होते हैं – निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम, दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम।

निश्चयवाचक सर्वनाम का उपयोग कहाँ किया जाता है?

जब किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना की ओर संकेत या इशारा करना हो तो वहां पर निश्चयवाचक सर्वनाम का उपयोग किया जाता है।

निश्चयवाचक सर्वनाम का अन्य नाम क्या है?

निश्चयवाचक सर्वनाम को संकेतवाचक सर्वनाम के नाम से भी जाना जाता है।