परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

pariman vachak visheshan

क्या आप जानते हैं, परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? या परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद हैं? यदि नहीं तो इस लेख में आखिर तक बने रहें, क्योंकि आज हम यहां परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण के बारे में जानकारी देने वाले हैं। परिमाणवाचक विशेषण क्रिया विशेषण का एक प्रकार है, जिनके बारे में हमने नीचे विस्तार से बात की है। तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख  को शुरू करते हैं और जानते हैं

Table of Contents

परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं

परिमाणवाचक विशेषण वे विशेषण होते हैं,  जो संख्यात्मक मापन या परिमाण की जानकारी देते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, जिनके माध्यम से किसी व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ की मात्रा तथा परिमाण का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहा जाता है।

इन विशेषणों का इस्तेमाल वस्तुओं की गणना, मापन, संगणक और प्राकृतिक विज्ञान के क्षेत्र में विस्तार पूर्वक किया जाता है। परिमाणवाचक विशेषण वस्तुओं की मात्रा,  आकार, ऊंचाई, लंबाई, वजन, आयतन, समय आदि के संबंध में सूचना प्रदान करता है।

उदाहरण के लिए

तीन गोले गेंदे

पाँच मीटर लंबा

दस किलो चीनी

छह घंटे का समय

ऊपर दिए गए वाक्यों में मात्रा और परिमाण को स्पष्ट रूप से दर्शाया जा रहा है। इस प्रकार यह वाक्य परिमाणवाचक विशेषण है। परिमाणवाचक विशेषण बहुत ही व्यवसायिक और वैज्ञानिक विषयों में इस्तेमाल होते हैं, जहां मापन, गणना और प्राकृतिक विज्ञान संबंधी जानकारी की आवश्यकता होती है।

परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा

परिमाणवाचक को अंग्रेजी भाषा में ‘Quantitative Adjective’ के नाम से जाना जाता है। यह विशेषन विशेष रूप से व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के परिमाण, मात्रा तथा नाप-तोल को सूचित करता है।

आसान शब्दों में कहें तो, जो वस्तु, व्यक्ति, समय या स्थान की मात्रा, परिमाण तथा गुण की जानकारी देता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे कि –

  • लंबा
  • छोटा
  • ऊंचा
  • गहरा
  • अधिक
  • तेज
  • भारी
  • धीमा
  • कम
  • मोटा
  • पतला

इन विशेषणों के द्वारा हम वस्तुओं की आकार या मात्रा को व्यक्त करते हैं। इस प्रकार परिमाणवाचक विशेषण हमें वस्तुओं की विशेषता या परिमाण तथा मात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।

परिमाणवाचक विशेषण के भेद

हिंदी व्याकरण के अनुसार, मुख्य रूप से परिमाणवाचक विशेषण के तो भेद होते हैं।

  • निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  • अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

ऐसे वाक्य जिनमें संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित मात्रा, परिमाण, गुण तथा नाप-तौल के बारे में जानकारी दें, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, ऐसे वाक्य जो किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चित मात्रा या परिमाण के बारे में जानकारी दें,  उसे निश्चित परिमाण वाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे कि –

  • एक लीटर दूध
  • दस किलो आम
  • चार मीटर कपड़ा
  • दो किलो चीनी
  • पाँच किलो अनाज आदि।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • रवि के पास चार किलो आम है।
  • मैंने तीन मीटर कपड़ा खरीदा है।
  • सीमा आजकल दो लीटर दूध लेती है।
  • यहां सिर्फ चार किलो चावल की बचा है।
  • दिनेश ने दो किलो लीची खरीदी है।
  • तुम तीन घंटा लेट आए हो।
  • निशा के गांव में खेती के लिए चार बीघा जमीन है।
  • आर्या 500 ग्राम चना खरीद रहा है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में चार किलो, चार बीघा, तीन मीटर, तीन घंटा आदि जैसे शब्द किसी निश्चित समय, मात्रा एवं परिमाण का बोध करा रहे हैं, इसलिए यह वाक्य निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाएंगे।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

ऐसे वाक्य जिनमें संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित मात्रा, परिमाण, गुण एवं नाप-तौल का ज्ञान ना हो,  उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, ऐसे वाक्य जो किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चित मात्रा या परिमाण के बारे में जानकारी नहीं देता है, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे कि –

  • बहुत समय
  • ढेर सारा चावल
  • कई लीटर पानी
  • कई मन गेंहूँ
  • कुछ सब्जियां
  • बहुत लंबा
  • अधिक लाभ आदि।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • दिवाकर ने आज ढेर सारा चावल खरीदा है।
  • दीया कुछ फल तुम भी घर लेते जाना।
  • इस कार्य में बहुत अधिक लाभ है।
  • शंकर के पास बहुत सारी भैंसे हैं।
  • तुम्हें थोड़े समय पहले आना चाहिए था।
  • सब्जियां बहुत कम है।
  • राज का भाई बहुत लंबा है।
  • गांव से कई मन गेंहूँ आया हैं।
  • आज काफी सर्दी है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में ढेर सारा, कुछ फल, बहुत अधिक, थोड़े समय आदि जैसे शब्द कोई निश्चित मात्रा या परिमाण के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं, इसलिए यह वाक्य अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाएंगे।

परिमाणवाचक विशेषण कैसे पहचाना जाता है

परिमाणवाचक विशेषण को पहचानने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है जैसे कि –

परिमाण या मात्रा का वर्णन

परिमाणवाचक विशेषण खासतौर पर किसी वस्तु, व्यक्ति या पदार्थों की मात्रा तथा परिमाण की जानकारी देते हैं। जैसे कि दस मीटर लंबा कपड़ा, दस फीट की लकड़ी, पांच  इंच का कार्डबोर्ड आदि। यहां कपड़ा तथा लकड़ी की लंबाई के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे पता चलता है कि यह परिमाणवाचक विशेषण है।

संख्यात्मक प्रयोग

परिमाणवाचक विशेषण वाक्य में इस्तेमाल संज्ञा के संख्याओं के बारे में जानकारी देते हैं। यानी की वे व्यक्ति या वस्तुओं की संख्या को बताने के लिए उपयोग होते हैं। जैसे कि दो  घंटे, चार किलो चावल, पांच पेंसिल, एक डब्बा आदि

विशेषता का प्रयोग

परिमाणवाचक विशेषण वस्तु की विशेषता या उनके गुण के बारे में भी जानकारी देती है। जैसे की बहुत कम, और ज्यादा, थोड़ा, धीमा आदि।

परिमाण के उपाय

परिमाणवाचक विशेषण वस्तु की प्रामाणिक विशेषता को भी व्यक्त करता है। यह वस्तु के आकार,  लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, वजन आदि का वर्णन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए छोटी किताब, लंबी सीढ़ी, चौड़ी संदूक, मोटा आदमी आदि। यहां किताब तथा संदूक के आकार की बात की जा रही है, यानी कि यह परिमाणवाचक विशेषण है।

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

हम यहां परिमाणवाचक विशेषण के कुछ उदाहरण बता रहे हैं, जिससे आपको परिमाणवाचक विशेषण को और अच्छी तरह से समझने में सहायता मिलेगी। जैसे कि –

  • वहां एक छोटा घर है।
  • राम ने बहुत मोटी पुस्तक खरीदी।
  • शिवा के घर के पास एक ऊंचा पेड़ है।
  • यहां पर काफी गहरा तालाब है।
  • खाना बहुत ही स्वादिष्ट है।
  • यहां कम पैसों में चीजें खरीद सकते हैं।
  • यह वस्तु बहुत हल्की है।
  • गांव का पुल काफी चौड़ा है।
  • प्रिया ने चार किलो चावल खरीदा था।
  • कल की पार्टी में 400 आदमी शामिल हुए थे।
  • एक  बीघा जमीन बेची गई है।
  • इसकी कीमत ₹2000 है।
  • एक किलो मिठाई से काम चल जाएगा।
  • राजू की भैंसे बहुत दूध देती है।
  • चार  मीटर कपड़े की आवश्यकता है।

निष्कर्ष

आज का यह लेख ‘परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस लेख में हमने आपको परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं और परिमाणवाचक विशेषण के कितने प्रकार होते हैं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। और साथ ही साथ हमने यहां परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण भी प्रस्तुत किए हैं।

उम्मीद करते हैं, अब आपको परिमाणवाचक विशेषण अच्छी तरह से समझ आ गया होगा। इसके बावजूद यदि आपको इस विषय से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए या इससे संबंधित कोई प्रश्न आप पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। इसी के साथ यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो कृपया इसे जितना हो सके उतना अधिक शेयर करें।

परिमाणवाचक विशेषण के महत्वपूर्ण प्रश्न

परिमाण वाचक विशेषण किसे कहते हैं?

ऐसे विशेषण जो किसी व्यक्ति,  वस्तु, स्थान आदि का परिमाण, मात्रा एवं गुण की जानकारी देता हो उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

परिमाणवाचक के कितने प्रकार होते हैं?

परिमाणवाचक विशेषण के दो प्रकार होते हैं। निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण।

परिमाणवाचक विशेषण का उपयोग क्या है?

परिमाणवाचक विशेषण वस्तु या परिणामों की मात्रा, परिमाण या माप का वर्णन करने में उपयोग होते हैं। इसके माध्यम से हम वस्तुओं के आकार, लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, वजन, मात्रा आदि को संकेतिक कर सकते हैं।

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण क्या है?

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं छोटी किताब, चौड़ी सड़क, ऊंचा पहाड़, 4 मीटर कपड़ा, 2 लीटर दूध, गहरी नदी  हल्की वस्तुएं, 10 किलो आम आदि।

एक लीटर दूध में कौन सा विशेषण है

एक लीटर दूध में परिमाण का पता चलता है, इसलिए इसे परिमाणवाचक विशेषण कहा जाएगा।