Sankhyavachak Visheshan|संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Sankhyavachak Visheshan
Sankhyavachak Visheshan

Table of Contents

Sankhyavachak Visheshan

इस लेख में आज हम बात करने वाले है संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण के बारें में. दरसअल विशेषण के कुल आठ प्रकार होते है और संख्यावाचक विशेषण इन्ही में से एक है. संख्यावाचक विशेषण से सम्बंधित प्रश्न अक्सर परीक्षाओ में पूछे जाते है|

और विशेषण हिंदी व्याकरण का एक ऐसा विषय है जिसका इस्तेमाल आमतौर में वाक्यों में सबसे अधिक किया जाता है| इसलिए विशेषण के सभी भेदों के बारें जानकारी होना जरुरी है|

इसलिए आज हम यहाँ संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है तथा संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद है. तो चलिए फिर इस लेख को शुरू करते है

संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है

संख्यावाचक विशेषण, विशेषण का एक प्रकार है जो संख्या की गिनती को व्यक्त करने के लिए प्रयोग होता है। इन विशेषण का प्रयोग वस्त्र, सामग्री, समय, आकार  दूरी और अन्य परिस्थितियों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

इनका प्रयोग विशेषण के रूप में नहीं बल्कि संख्याओं के रूप में किया जाता है। इसलिए इन विशेषणों को संख्याओं की एक श्रेणी के रूप में माना जाता है।

हिंदी में कुछ सामान्य संख्यावाचक विशेषण है। जैसे कि – एक, दो, चालीस,  हजार, लाख, करोड़, अरब आदि। इन का प्रयोग संख्याओं की मात्रा को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल करके हम एक वस्तु की ना केवल संख्या बल्कि आकार, लंबाई, ऊंचाई, गहराई, उम्र, संख्या की सीमा या कोई अन्य मात्रा आदि को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं।

इसे वाक्य में प्रयुक्त करके हम विशेषण के अलावा संख्या के विवरण या विशेषताओं को संकेतित करते हैं।

संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा क्या है | Sankhyavachak Visheshan Ki Paribhasha

ऐसे वाक्य या शब्द जिनसे निश्चित या अनिश्चित संख्याओं, गणना, मापो आदि का बोध हो संख्यावाचक विशेषण कहलाता है।

जैसे कि –

  • चार लड़के खेल रहे हैं। (इस वाक्य में चार संख्यावाचक विशेषण है, जो लड़कों की संख्या को दर्शाता है)
  • 5 मीटर लंबा थर्मल। (इस वाक्य में 5 संख्यावाचक विशेषण है, जो 5 मीटर लंबे थर्मल को दर्शा रहा है)
  • तीन लाल गुलाब। (इस वाक्य में तीन संख्यावाचक विशेषण है, जो कि गुलाबों की संख्या बता रहा है।
  • मोहन ने बाजार से कुछ कपड़े लाए (इस वाक्य में कुछ शब्द संख्यावाचक विशेषण है, क्योंकि यह कपड़ों की संख्या बताने का प्रयास कर रहा है)

संख्यावाचक विशेषण के उदहारण क्या है

यहां नीचे हम संख्यावाचक विशेषण के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनसे आपको संख्यावाचक विशेषण के बारे में और अधिक अच्छी तरह से समझने में सहायता होगी।  जैसे कि –

  • रिया ने बाजार से थोड़ी अदरक खरीदी है.
  • तीन कुत्ते आपस में झगड़ रहे हैं
  • स्कूल से चार लड़किया घर आ रही है.
  • रामु थोड़ी दूर दौड़ कर ही थक गया.
  • चेतन ने कुछ कपडे ख़रीदे है.
  • खाना बनाने के लिए पाँच किलो चावल की जरुरत है.
  • यहाँ बहुत भीड़ लगी है।
  • एक दर्जन केला चाहिए।
  • मोहन की लम्बाई सात फुट है.
  • जलेबियाँ थोड़ी ही बची है.
  • खीर बनाने के लिए चार लीटर दूध चाहिए।
  • यह दीवार बहुत ऊँची है.
  • किताबें बहुत मोटी है.
  • पांच इंच चौड़ी लकड़ी चाहियें।

संख्यावाचक के कितने भेद है

संख्यावाचक विशेषण के मुख्य रूप से दो भेद होते है. जैसे की –

  • निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

निश्चित संख्यावाचक विशेषण

वैसे शब्द या वाक्य जो किसी निश्चित संख्या को दर्शाते हैं निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं जैसे कि एक, दो, तीन, चार, पांच, आदि. इन्हें प्रयुक्त करके व्यक्त किए गए वस्तुओं की संख्या का स्पष्टीकरण किया जाता है।

उदाहरण के लिए –

  • तीन लड़के
  • चार किताबें
  • पांच गाड़ियां
  • पांच मीटर कपडा
  • एक दर्जन केला

निश्चित संख्यावाचक विशेषण के भेद कितने है –

हिंदी व्याकरण के अनुसार निश्चित संख्यावाचक विशेषण के कुल छः भेद होते है जैसे की –

  • पूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • अपूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

पूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसे शब्द जिनसे निश्चित पूर्ण संख्या का बोध होता है उन्हें पूर्णांक बोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है.

जैसे कि–

  • दस किलो  आम
  • पांच लीटर दूध
  • नौ मीटर कपडा
  • दो सौ ग्राम चीनी
  • तीन फुट लम्बी दीवार 

अपूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसे शब्द जिन से अनिश्चित पूर्णांक संख्या का बोध होता है उन्हें अपूर्णांक बोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहां जाता है.

जैसे कि –

  • आधा
  • पाव
  • सवा
  • पौना

क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसे वाक्य शब्द जिनसे किसी निश्चित संख्या की गणना का बोध हो उन्हें क्रम पाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे कि –

  • द्वित्य
  • चतुर्थ
  • पाँचवा
  • आठवाँ
  • दसवाँ

आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसे वाक्य या शब्द जिनसे किसी निश्चित संख्या की आवृत्ति का पता चलता है, उन्हें व्यक्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है.

जैसे कि –  

  • सौगुना
  • तीनगुना
  • बिस गुना
  • चालीस गुना

समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसे वाक्य शब्द जिनसे किसी समूह या समुदाय का बोध हो, उन्हें समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है.

जैसे कि

  • दोनों आंखें
  • चालीस सौ आदमी
  • चार टांगे
  • दस गायें
  • पचासों लोग

प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसी वाक्य या शब्द जिनके पहले ‘प्रत्येक’ या ‘हर’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें प्रत्येक बोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे कि –

  • प्रत्येक व्यक्ति
  • हर चौथे दिन
  • हर एक इंसान
  • प्रत्येक विद्यार्थी
  • प्रत्येक छात्र

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

ऐसे वाक्य या शब्द जो किसी अनिश्चित या अपरिमित संख्या को दर्शाते हैं, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे कि – कुछ, बहुत, थोड़ा, अनेक, कई आदि. इन्हें प्रयुक्त करके व्यक्त किए गए वस्तु की संख्या का अनिश्चितता या अपरिमिता दर्शाई  जाती है।

उदाहरण के लिए —

  • कुछ लोग
  • बहुत समय
  • कई पुस्तकें
  • थोड़ी मिठाई
  • अनेक प्रश्न

निष्कर्ष

आज का यह लेख ‘संख्यावाचक विशेषण (Sankhyavachak Visheshan) की परिभाषा, भेद और उदाहरण’ यही पर समाप्त होता है. आज के इस लेख में हमने जाना की संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है, संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद है और संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा क्या है|

उम्मीद करते है आज के इस लेख से आपको काफी कुछ सिखने और समझने को मिला होगा। हलाकि फिर भी इस लेख से सम्बंधित यदि आपको कोई प्रश्न पूछना हो या और अधिक जानकारी चाहिए तो निचे दिए गए कमेंट के माधयम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते है| और यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगो के साथ शेयर करना बिलकुल भी न भूले। 

FAQ

संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है?

ऐसे वाक्य या शब्द जिनसे निश्चित या अनिश्चित संख्याओं, गणना, मापो आदि का बोध हो संख्यावाचक विशेषण कहलाता है।

संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद है?

संख्यावाचक विशेषण के मुख्य रूप से दो भेद होते है – निश्चित संख्यावाचक विशेषण, अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।

संख्यावाचक विशेषण केउदाहरण क्या है?

कुछ लोग, बहुत समय, दो किलो आम, एक दर्जन अंडा, बिस फुट लम्बी दीवार, चार मीटर कपडा आदि|

निश्चित संख्यावाचक विशेषण  भेद है?

निश्चित संख्यावाचक विशेषण के छः भेद है, जिनके बारे में हमने ऊपर बताया है|

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है?

ऐसे वाक्य या शब्द जो किसी अनिश्चित या अपरिमित संख्या को दर्शाते हैं, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।