BhootKaal | भूतकाल की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

Bhootkaal
Bhootkaal

BhootKaal

इस लेख में आज हम भूतकाल (BhootKaal) की परिभाषा, प्रकार आदि के बारे में बात करने वाले हैं। दरअसल भूतकाल हिंदी व्याकरण के काल के तीन भेद में से एक है।

भूतकाल, वर्तमान समय से पहले हो चुका होता है उन्हें कहते हैं परंतु यह बहुत कम लोग जानते हैं, कि भूतकाल के भी कई प्रकार होते हैं इसलिए इस लेख में हम भूतकाल के कितने भेद हैं, उदाहरण सहित बताने वाले हैं ताकि प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों को समस्या ना हो।

तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं –

भूतकाल किसे कहते हैं | BhootKaal Kise Kehete Hai

भूतकाल (BhootKaal) को हिन्दी व्याकरण में “भूतकाल” या “पूर्वकाल” के नाम से जाना जाता है। यह काल क्रिया के समय के संदर्भ में होता है, जो की पूर्व में हुई किसी भी घटित घटना क्रिया या स्थिति को घटनाओं के रूप में दर्शाता है।

भूतकाल का प्रयोग अक्सर किसी काम के पूर्व में हुई घटनाओं को व्यक्त करने के लिए ही किया जाता है।

भूतकाल का इस्तेमाल अधिकतर वाक्य के निर्माण में होता है, खास करके तब जब जब हम किसी क्रिया या कार्य को आज के समय से पहले हुई घटना के साथ जोड़ते हैं।

हिंदी या हिंदी व्याकरण में यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, जिससे हमें किसी भी क्रिया के समय को व्यक्त करने में मदद मिलती है।

उदाहरण के रूप में:

  1. मैंने खाना खाया। (यहां, “खाया” क्रिया को पूर्वकाल में हुई घटना के साथ दर्शाता है)
  1. वह स्कूल गया था। (यहां, “गया था” स्थिति को पूर्वकाल में दर्शाता है)

इस तरह, भूतकाल का प्रयोग व्याकरण में वाक्य निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

भूतकाल की परिभाषा क्या है | BhootKaal Ki Paribhasha Kya Hai?

जिन वाक्यों से इस बात का पता चले की कार्य बीते हुए समय में खत्म हो चुका है, उन्हें भूतकाल कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो क्रिया का वह रूप जो बीते समय में हुए कार्यों का बोध कराएं उन्हें भूतकाल कहा जाता है।

भूतकाल के वाक्यो के अंत में प्रायः था, थी, थे आदि जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

उदाहरण के लिए –

  • मैं खाना खा रहा था।
  • वह भोजन बना रही थी।
  • सीता सो गई थी।

भूतकाल का उदाहरण क्या है | BhootKaal Ka Udaharan Kya Hai?

नीचे हम भूतकाल (BhootKaal) के कुछ उदाहरण बता रहे है, जिनसे आपको भूतकाल क्या है समझने में मदद मिलेगी। तो आइए देखते है, भूतकाल के 50 उदाहरण –

जैसे कि –

  • राम खेला।
  • मैंने किताब पढ़ी।
  • वह बहुत हसीन थी।
  • हम बचपन में खूबसूरत थे।
  • वे समय पर पहुँच गए।
  • उसने अच्छा काम किया।
  • मेरे दोस्त खुश थे।
  • मैं टीचर का सहायक था।
  • तुमने कहा था कि तुम आओगे।
  • उसने वह किताब पढ़ ली थी।
  • वे सबकुछ भूल गए थे।
  • मेरे पास समय था, लेकिन मैं उसे बर्बाद कर दिया।
  • वह वहाँ नहीं था।
  • रोहन खाना बना रहा था।
  • वे सही थे।
  • वह बच्चों के साथ खेल रहा था।
  • उसने दिन की शुरुआत की थी।
  • तुमने उसका साथ दिया।
  • मैंने कभी नहीं किया।
  • वे खुश थे क्योंकि उनका परीक्षा में सफलता मिल गया था।
  • हमने अच्छा खाना खाया।
  • तुमने उसे पत्र लिखा।
  • वह विद्यालय जा चुकी थी।
  • उन्होंने काम किया था और वह सफल हुए।
  • आपका स्वागत है। आपका इंतजार किया गया था।
  • वह बच्चों के खेलने में लगी रहती थी।
  • मेरे दोस्त बाहर थे।
  • हमने खुद को बहुत कुछ सीखा था।
  • उसने बड़ी मेहनत से काम किया।
  • मैंने अपने मित्र के साथ खुश लिया।
  • उसने वह किताब पढ़ी थी जिसकी बारे में तुम बात कर रहे हो।
  • मेरे पास सिर्फ एक दिन था।
  • तुमने मेरी मदद की।
  • वह बहुत अच्छी तरह से गाता था।
  • हम एक बड़े समुद्र के किनारे थे।
  • तुमने वहाँ जाने का निर्णय किया था।
  • उन्होंने वादा किया था कि वे वापस आएंगे।
  • वह सबकुछ जानती थी।
  • उसने एक प्लान बनाया था।
  • मेरे बचपन का सपना पूरा हुआ।
  • वह तुरंत जवान दिख रहा था।

भूतकाल के कितने भेद हैं | BhootKaal Ke Kitne Bhed Hai?

हिंदी व्याकरण अनुसार भूतकाल के मुख्ता छे (6) भेद या प्रकार होते हैं, जो कुछ इस तरह है

जैसे की –

  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • सामान्य भूतकाल
  • आसन्न भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल

पूर्ण भूतकाल

ऐसे वाक्य जिसे इस बात का पता चले कि बीते समय में कार्य पहले ही पूरा हो चुका है वह भी बहुत ही कम समय पहले तो उन्हें पूर्ण भूतकाल कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहे, तो क्रिया का वह रूप जिससे पता चले की कार्य तुरंत संपन्न हो चुका था, तो उन्हें पूर्ण भूतकाल कहा जाता है।

जैसे की –

  • वह विद्यालय आ गई थी।
  • बच्चों ने क्रिकेट खेला था।
  • राधा पूजा कर चुकी थी।
  • मैं सो चुका था।
  • कालू भोजन कर लिया था।
  • माँ खाना बना चुकी थी।
  • सौरभ पार्क जा चुका था

अपूर्ण भूतकाल

ऐसे वाक्य जिससे इस बात का पता चले की पिछले समय में कार्य पूरा नहीं हुआ हो, तो उन्हें अपूर्ण भूतकाल कहा जाता है। सरल शब्दों में कहे तो, जो कार्य बीते समय में अधूरी रह गई हो उन्हें अपूर्ण भूतकाल कहा जाता है।

जैसे की –

  • मेघा गाना गा रही थी।
  • सीता पुस्तक पढ़ रही थी।
  • वह बाजार जा रहा था।
  • मैं खाना खा रही थी ।
  • वह सोने गया था।
  • बच्चे खेलने गए थे।

सामान्य भूतकाल

जिन वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य बीते हुए समय में ही सामान्य रूप से संपन्न हो गया है, उन्हें सामान्य भूतकाल कहा जाता है।

सरल शब्दों में कहे तो क्रिया का वह रूप जिससे बीते हुए समय में संपन्न हुए कार्यों का पता चलता हो, सामान्य भूतकाल कहलाता है।

जैसे की –

  • बच्चों ने पढ़ाई पूरी की।
  • रीता ने अच्छा भोजन पकाया
  • मोहन ने सिनेमा घर में जाकर मूवी देखी।
  • मैंने एक मधुर संगीत गया।

आसन्न भूतकाल

जिन वाक्यों से इस बात का पता चले की कार्य अभी कुछ समय पहले ही संपन्न हुआ है, उन्हें आसन्न भूतकाल कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो क्रिया का वह रूप जिससे यह पता चले की कार्य अभी थोड़ी देर पहले ही संपन्न हुआ है, उन्हें आसन्न भूतकाल कहा जाता है।

जैसे की –

  • रीता अभी घर वापस आई है।
  • मैं ने अभी खाना खाया है।
  • वह बाजार गई है।
  • बच्चे अभी नहा के आए हैं।
  • वह तालाब पर गया है।

संदिग्ध भूतकाल

ऐसी वाक्य जिनसे बीते समय में किए गए कार्यों पर संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो बीते हुए समय में किए गए कार्यों में इस बात का असमंजस हो कि कल वह कार्य हुआ था या नहीं उन्हें संदिग्ध भूतकाल कहा जाता है।

जैसे की –

  • माँ ने खाना बना लिया होगा।
  • बच्चे खाना खा लिए होंगे।
  • कल बारिश हुई होगी।
  • उसे पहले ही यह कर लेना होगा
  • वह मलेशिया पहुंच गया होग।
  •  इस बात के लिए उसने बहुत रोया होगा।

हेतुहेतुमद् भूतकाल

ऐसे वाक्य जो किसी कार्य के लिए किसी अन्य कारण पर आधारित हो उन्हें हेतुहेतुमद् भूतकाल कहा जाता है। सरल शब्दों में कहे तो ऐसी क्रिया जो प्राय दूसरे क्रिया या कार्यों पर निर्भर करती हो और उस पर आधारित हो, उन्हें हेतुहेतुमद् भूतकाल कहा जाता है।

जैसे की –

  • तुम मुझे कह देते, मैं खुद ही आ जाता।
  • अब तक तो मैं बाजार चला ही जाता।
  • मोहन आए, तो ही श्याम जाएगा।
  • यदि मछली तालाब में होती, तो मैं मछलियां पकड़ लेता।
  • यदि अच्छी वर्षा होती, तो फैसले खराब ना हुई होती।
  • वह आता, तो चीज इतनी अधिक नहीं बिगड़ती।

भूतकाल की पहचान कैसे करें

भूतकाल की पहचान करने के लिए आपको वाक्य में दिए गए क्रिया के समय के संकेतों की खोज करनी होती है। ये संकेत आमतौर पर वाक्य में क्रिया के आस-पास के शब्दों या संरचनाओं में पाए जाते हैं।

क्रिया के रूप में

अगर क्रिया के आस-पास “था,” “थी,” “थे” जैसे शब्द हैं, तो वाक्य में भूतकाल का प्रयोग हुआ है।

उदाहरण:

  •  राम खेल रहा था।
  • मेरा भोजन कर रही थी।
  • नेहा सो रही थी।

क्रिया के रूप में

जब वाक्य में “लिया,” “या,” “किया,” “गया,” “था,” “थी,” “थे” जैसे शब्द शामिल होते हैं, तो वह भी भूतकाल का संकेत हो सकता है।

उदाहरण:

  • उसने किताब पढ़ी थी।
  • वह खेलने गया था।
  • उसने खाना पकाया था।

यदि वाक्य क्रिया के साथ समय के संकेत देता है

कई बार वाक्य में किसी विशेष समय का उल्लेख होता है, जैसे “कल,” “वर्ष पूर्व,” “दोपहर,” “आज से पहले,” तो यह भी भूतकाल की पहचान में मदद करता है।

उदाहरण:

  • मैंने कल काम किया।
  • वह दोपहर में आया था।
  • यह बात एक वर्ष पूर्व की है।

क्रिया के रूप में “था,” “थी,” “थे” के साथ किसी आपूर्ति या पूर्ण घटना का वर्णन

यदि वाक्य में क्रिया के साथ किसी आपूर्ति, संघटन, या पूर्ण घटना का वर्णन है, तो यह भी भूतकाल का संकेत हो सकता है।

उदाहरण:

  • मेरे दोस्त पार्टी में थे।
  • वह विद्यालय में था।
  • मोहन घर पर था।

निष्कर्ष

इस लेख में आज हमने जाना की भूतकाल (BhootKaal) की परिभाषा क्या है और साथ ही साथ हमने यहां भूतकाल के प्रकार और इसकी पहचान कैसे की जाती है के बारे में भी जाना है।

उम्मीद करते हैं, यहां दी गयी भूतकाल से संबंधित जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ आ गई होगी। लेकिन इसके बावजूद यदि इस लेख से संबंधित आपको और आधिक जानकारी चाहिए या कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं|

परंतु यदि यह विषय आपके लिए उपयोगी रहा हो, तो इस लेख को शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।

FAQ

भूतकाल की परिभाषा क्या है?

जिन वाक्यों से इस बात का पता चले की कार्य बीते हुए समय में खत्म हो चुका है, उन्हें भूतकाल कहा जाता है।

सामान्य भूतकाल किसे कहते हैं?

क्रिया का वह रूप जिससे बीते हुए समय में संपन्न हुए कार्यों का पता चलता हो, सामान्य भूतकाल कहलाता है।

भूतकाल कितने प्रकार के होते हैं?

भूतकाल के 6 प्रकार होते हैं – पूर्ण भूतकाल, अपूर्ण भूतकाल, सामान्य भूतकाल, आसन्न  भूतकाल, संदिग्ध भूतकाल, हेतुहेतुमद् भूतकाल |

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण क्या है?

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण है – मैं सो चुका था, वह विद्यालय आ गई थी, बच्चों ने क्रिकेट खेला था।

अन्य पोस्ट